Corona Vaccination in Moradabad : समय से केंद्र पर न पहुंचने पर फोन करेंगे बुलाएंगे कर्मचारी
जिले में कोरोना से बचाव के लिए तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। लोग इसमें भागीदारी निभा रहे हैं। नगर मजिस्ट्रेट महेंद्रपाल सिंह ने मंगलवार को नबाबपुरा ताड़ी खाना शिवनगर मियां कॉलोनी के वैक्सीनेशन केंद्रों का निरीक्षण किया।
मुरादाबाद। जिले में कोरोना से बचाव के लिए तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। लोग इसमें भागीदारी निभा रहे हैं। नगर मजिस्ट्रेट महेंद्रपाल सिंह ने नबाबपुरा, ताड़ी खाना शिवनगर, मियां कॉलोनी के वैक्सीनेशन केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान केंद्र पर मौजूद चिकित्सक को उन्होंने निर्देशित किया कि जो भी नागरिक 12ः00 बजे तक वैक्सीनेशन के लिए उपस्थित नहीं हो पाते हैं, उनको कॉल करके वैक्सीनेशन के लिए बुलाया जाएं। इसी प्रकार दोपहर 2ः00 बजे तक जो भी व्यक्ति छूट जाते हैं उन्हें भी कॉल करके वैक्सीनेशन के लिए सूचित किया जाएं। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाएं कि वैक्सीनेशन की वेस्टेज न होने पाए। नागरिकों से अपील की है कि सभी अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और वैक्सीनेशन वाले दिन अवश्य वैक्सीन लगवाने जाएं।
यह भी पढ़ें :-
UP Crime : ग्राम प्रधान को ट्रैक्टर से कुचला, हालत गंभीर, गांव में पुलिस और पीएसी की तैनाती