Move to Jagran APP

Corona infection third wave : न घबराएं, दूसरी लहर में मुरादाबाद में किसी बच्चे की नहीं हुई मौत

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के साथ तीसरी लहर के अंदेशे ने लोगों के दिल की धड़कन बढ़ा दी है। इसको लेकर एहत‍ियातन तमाम तैयारियां भी चलाई जा रहीं हैं। लेकिन तीसरी लहर के लिए ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Wed, 09 Jun 2021 04:16 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jun 2021 04:16 PM (IST)
40 बेड की व्यवस्था एल-टू पीडियाट्रिक वार्ड में।

मुरादाबाद, जेएनएन। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के साथ तीसरी लहर के अंदेशे ने लोगों के दिल की धड़कन बढ़ा दी है। इसको लेकर एहत‍ियातन तमाम तैयारियां भी चलाई जा रहीं हैं। लेकिन, तीसरी लहर के लिए ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। दूसरी लहर में नवजात से 10 साल तक के किसी बच्चे की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

loksabha election banner

एल-टू अस्पताल में 40 बेड और निजी नर्सिंग होम में 50 बेड की व्यवस्था हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना महामारी की तीसरी लहर के अंदेशे को देखते हुए पीडियाट्रिक वार्ड की तैयारी कर ली है। एल-टू अस्पताल में जहां 40 बेड की व्यवस्था हो चुकी है तो वहीं निजी अस्पतालों में भी 50 बेड का इंतजाम हो चुका है। इसके साथ ही बाल रोग विशेषज्ञों को अपने यहां बेड की व्यवस्था करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। दूसरी लहर में नवजात से 10 साल तक के किसी बच्चे की मौत नहीं हुई है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोगों से एहत‍ियात बरतने पर जोर दे रहे हैं।

ये      हुईं   मौत

उम्र,                      मौत

0-10 साल,             00,

11-20 साल,           02,

21-30 साल,           15,

31-40 साल,           32,

41-50 साल,            65,

51-60 साल,            93,

61-70 साल,            77,

71-80 साल,            43,

81-90 साल,            12,

दूसरी लहर में नवजात से 10 साल तक के किसी बच्चे की मौत नहीं हुई है। घबराने की जरूरत नहीं है। बस एहत‍ियात बरतने पर ध्यान दें। बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दें।

डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी, जिला सर्विलांस अधिकारी। 

एल-टू अस्पताल के द्वितीय तल पर पीडियाट्रिक वार्ड तैयार हो चुका है। इसमें फिलहाल 40 बेड की व्यवस्था है। चिकित्सकों की ड्यूटी भी लगाई जा चुकी है। जिससे किसी तरह की दिक्कत भी नहीं हो।

डॉ. संजीव बेलवाल, प्रभारी एल-टू अस्पताल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.