Corona infection prevention arrangement : मुरादाबाद में नगर निगम की टीम लगातार कर रही सैनिटाइजेशन
नगर निगम अग्निशमन विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त शहर में 24 स्थानों को सैनिटाइज किया। कोरोना से जंग में अग्निशमन विभाग भी अहम भूमिका निभा रहा है। इसके तहत लगातार सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है।
मुरादाबाद। नगर निगम, अग्निशमन विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त शहर में 24 स्थानों को सैनिटाइज किया। कोरोना से जंग में अग्निशमन विभाग भी अहम भूमिका निभा रहा है। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर शहर के सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइज करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
तीनों विभागों की संयुक्त टीमों ने रोडवेज बस अड्डे के अलावा अन्य कई सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइज किया। इसके अलावा कुछ निजी संस्थानों के बाहर भी सैनिटाइजेशन का काम किया गया। नगर निगम की टीमों ने शहर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। हाटस्पाट इलाकों की सफाई हो गई। करूला क्षेत्र में कुछ स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहे। दोपहर तक कोई सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने के लिए नहीं पहुंचा। कुछ लोगों ने कंट्रोल रूम में फोन करके कड़ा न उठाए जाने की शिकायत भी दर्ज कराई। लेकिन, किसी ने एक नहीं सुनी।