मुरादाबाद के मैनाठेर में राशन डीलर के चुनाव में फिर से गहराया विवाद
अधिकारियों ने अपने आप को घिरा देख प्रस्ताव की तारीख सात दिन बाद की दे डाली। राशन डीलर के चुनाव को लेकर गहमागहमी जारी है।
मुरादाबाद, जेएनएन। मैनाठेर ब्लाक के गांव मुंडी मिलक हिसामपुर में राशन डीलर के चुनाव को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया। एक पक्ष ने मिली भगत का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंचे सीओ महेंद्र कुमार शुक्ल ने पहुंचकर ब्लॉक के अधिकारियों को विद्यालय से निकाला। साथ ही गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया।
मैनाठेर क्षेत्र के गांव मुंडी मिलक हिसामपुर में राशन की दुकान निरस्त चल रही थी। राशन की दुकान के प्रस्ताव के लिए चुनाव होना था। इसी के तहत अधिकारी एडीओ आलोक वर्मा, मुख्य अधिकारी एडीओ पंचायत द्धिजेदर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी रविंदर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी इरशाद अहमद, ग्राम विकास अधिकारी अंकित सिंह चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी विवेक चौधरी, अकबर हुसैन ने गांव के प्राथमिक विधालय में अपनी प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए गांव के दो समूह ने अपने अपने प्रस्ताव रखे। जिसमें अधिकारियों ने सूरज समूह का खाता न खुलने पर पूर्व प्रधान पक्ष के नूर फातिमा समूह का प्रस्ताव पारित करते हुए घोषणा कर डाली। जिसमें दूसरे समूह सूरज मौजूद लोग आग बबूला हो गए । मौजूदा ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों ने अधिकारियों को घेर लिया और सही जांच कर प्रस्ताव की मांग करने लगे। कहा कि जब तक आगे की तारीख नहीं देंगे तब तक जाने नहीं देंगे। यहां तक बंधक बनाने तक की धमकी दे डाली। उधर सीओ बिलारी महेंद्र कुमार शुक्ल ने पुलिस बल के साथ विद्यालय में पहुंचकर अधिकारियों को गांव से बाहर तक निकाला और उसके बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया। राशन डीलर चुनाव की ब्लॉक अधिकारियों के साथ घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तक हो गई । सीओ बिलारी महेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि चुनाव के दौरान पब्लिक ब्लॉक अधिकारियों तक पहुंच गई थी। लेकिन अधिकारियों से कहासुनी हुई है। बंधक जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है।