स्कूलों में संविधान दिवस पर कार्यक्रम, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
वर्ष 2020 में हाईस्कूल एवं इंटर कक्षाओं में सर्वोच्च अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रति देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य ने कहा कि संविधान में हमारे जीवन मूल्य व्यवहार एवं परंपराओं का समावेश है।
मुरादाबाद। स्कूलों में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रतियोगिताएं हुईंं। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में संविधान दिवस पर रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता हुई।
मैथोडिस्ट गर्ल्स कॉलेज, बलदेव गर्ल्स कॉलेज आरएन इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन कॉलेज में भी संविधान दिवस पर प्रकाश डाला गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जटपुरा में आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने संविधान दिवस से संबंधित रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता आदि में अपनी प्रतिभा दिखाई।
सोनू मिश्रा ने कहा कि भारत का संविधान संपूर्ण विश्व में एक विशेष संविधान है। प्रधानाचार्य प्रीतम सिंह ने कहा कि संविधान में हमारे जीवन मूल्य व्यवहार एवं परंपराओं का समावेश है। संगोष्ठी के अंत में हाईस्कूल व इंटर में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र अमित कुमार ,बासु, खुशी मलिक व रुखसार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह, सोनू मिश्रा, स्वाति रस्तोगी, दीपा थरेजा,ताहिर हुसैन व शशिकांत का विशेष योगदान रहा।