Move to Jagran APP

राहुल गांधी के जन्‍मदिन पर शहीदों को किया नमन, कांग्रेसियों ने किया श्रमदान

राहुल गांधी के जन्‍मदिन पर जरूरतमंदों को मास्‍क का वितरण किया गया। इसके अलावा कार्यकर्ताओं की ओर से शहीद जवानों को नमन किया गया।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 07:43 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2020 07:43 PM (IST)
राहुल गांधी के जन्‍मदिन पर शहीदों को किया नमन, कांग्रेसियों ने किया श्रमदान
राहुल गांधी के जन्‍मदिन पर शहीदों को किया नमन, कांग्रेसियों ने किया श्रमदान

मुरादाबाद, जेएनएन। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन जिला कार्यालय पर सादगी के साथ मनाया गया। कांग्रेसियों ने चीन से जंग में शहीद जवानों की शहादत को सलाम किया और कोरोना की जंग में प्राण गंवाने वालों को श्रद्धासुमन अर्पित की। उपनगरों के भ्रमण के दौरान मनरेगा में काम करने वालों के साथ श्रमदान किया।

loksabha election banner

जिला कार्यालय पर जिला कमेटी के अध्यक्ष विनोद गुंबर, आजम अंसारी, कमर सलीम, अनिल शर्मा, सुधीर पाठक, विजय रात सैनी, राजाराम एडवोकेट और सलीम शरवर हाशमी ने राहुल गांधी के यश्श्वी होने की कामना की। इस दौरान शहीदों के सर्वस्व न्यौछावर को देश पर सबसे बड़ा कर्ज माना। उन्हें नमन किया। इसके बाद कांग्रेसी कांठ, बिलारी, कुंदरकी और उपनगरों के कार्यक्रम में शामिल हुए।

जिला अध्यक्ष ने कुंदरकी जाते समय रास्ते में मनरेगा मजदूरों के साथ मिलकर सड़क निर्माण में योगदान किया। जिसमें आरिफ पाशा, फिरोज अनवर, एजाज, नाजिम सैनी, शरीफ पाशा ने श्रमदान किया। कांग्रेसी बोले, देश का मजदूर सबसे बड़ी पूंजी है। कांग्रेस हमेशा मजदूर, किसान और नौजवानों के लिए काम करती रही है।

महानगर कमेटी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बांटा मास्क

महानगर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन नहीं मनाया। चीेन से जंग में सीमा पर शहीद जवानों को शहर में जगह-जगह पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।इसके बाद लोक सभा के उम्मीदवार रहे इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा भेजा मास्क लोगों में बांटा। कार्यक्रम की अगुवाई महानगर अध्यक्ष हाजी रिजवान कुरैशी, असद मौलाई, अहमद खां, कमर सलीम, हाजी वसीम, अब्बास, शकील, खालिद नूर, अनूप दूबे, इमरान राजू, आरेफीन,अनुभव मेहरोत्रा, जुनैद पाशा, शमशेर और सद्दाम प्रमुख रूप से शामिल रहे। कांग्रेसियों ने जामा मस्जिद, जीआईसी चौराहा,झब्बू का नाला, बारादरी, लाइनपार, असालतपुरा मुहल्ले में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्र सरकार से चीनी सामानों के बहिष्कार की मांग की।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.