अमरोहा में एसपी कार्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, बोले-आरोपितों को मिले सख्त सजा
अमरोहा में हत्याकांड के आरोपितों को सख्त सजा दिलाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंच गए। घटना के संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा।
अमरोहा। कांग्रेसियों ने वरुण के हत्यारोपितों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की। बुधवार को जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में पुलिस दफ्तर पहुंचे कांग्रेसजन एसपी डॉ.विपिन ताडा से मिले। उन्हें ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा हत्यारोपितों ने अपराध करने की समस्त पराकाष्ठा को पार करके वरुण गुर्जर की हत्या की है। हत्यारों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। प्रदेश में पूरी तरह जंगल राज है। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह वरुण गुर्जर के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्हे न्याय दिलाकर रहेगी। ज्ञापन देने वालों में परम सिंह गुर्जर, सरदार इंदर सिंह, सचिन ठाकुर, जीशान तुर्क , महिपाल सिंह, अर्जुन सिंह, चिटू सिंह मौजूद रहे।