Move to Jagran APP

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर अमरोहा में भड़के कार्यकर्ता, कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

Congress Workers Furious in Amroha उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूथ) के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी को सौंपकर प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग उठाई।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Wed, 08 Sep 2021 04:40 PM (IST)Updated: Wed, 08 Sep 2021 04:40 PM (IST)
यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर अमरोहा में भड़के कार्यकर्ता, कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

मुरादाबाद, जेएनएन। Congress Workers Furious in Amroha : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूथ) के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी को सौंपकर प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग उठाई। प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर जिला युवा कांग्रेस कमेटी अमरोहा के जिलाध्यक्ष शाने अली नकवी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।

loksabha election banner

कहा कि काले कृषि कानूनों को लेकर चल रहे नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव और किसानों को गिरफ्तार करके लोकतंत्र की हत्या की गई है। भाजपा सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार को तत्काल किसानों की मांगें माननी चाहिए और प्रदेश अध्यक्ष को रिहा करना चाहिए। वरना, बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बाद में उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम बीके त्रिपाठी को सौंपा। इस दौरान नौमान नवाज, उमर खान, अनस खान ने भी विचार व्यक्त किए।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष का किया स्वागत : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरदार स्वर्ण जीत सिंह तथा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल का मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में अल्पसंख्यक मोर्चा के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष सरदार स्वर्णजीत सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा सरकार और संगठन में हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देकर सम्मान दिया जा रहा है। अल्पसंख्यक समुदाय को वह भाजपा से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।

यहां पर जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, अंकुर अग्रवाल, राहुल चौहान, रिंकल सिंह, अमृत सिंह, सुरेश चन्द्र, मेवाराम, फूल सिंह, ब्रज किशोर, मनीराम पाल खड़गवंशी, खानचंद खड्गवंशी, अवनीश त्यागी, अनिल सैनी आदि मौजूद रहे। उधर विधायक ने ग्राम बाईखेड़ा में हनुमान मंदिर पर भगवान श्री हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना कराई। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, राजपाल खड़गवंशी, मूलचंद सिंह, राकेश खड़गवंशी, बालकिशन, जयपाल, रामकिशन, बुद्भन सिंह आदि मौजूद रहे।

गजरौला में हुआ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत : औद्योगिक नगरी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र अवाना का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह़्वान करते हुए कहा प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। क्योंकि इस सरकार ने प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखते हुए विकास किया है। इसलिए जनता फिर दोबारा से भाजपा की सरकार बनाना चाहती है। कार्यकर्ता पूरे जी-जान के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। स्वागत करने वालों में शुभम चौधरी, मुदित गुर्जर, सुमित गुर्जर, अंकुर नागर,मनीष त्यागी, दिनेश तंवर, आदि मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.