Congress Pratigya Rally : कांग्रेस की रैली में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, छह सौ पुलिसकर्मी तैनात
Congress Pratigya Rally मुरादाबाद में आज होने वाली कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रैली स्थल के आसपास लगभग छह सौ पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। मेटल डिटेक्टर के साथ ही अन्य उपकरणों को लगाया गया है।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Congress Pratigya Rally : कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की जनसभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रैली स्थल के आसपास लगभग छह सौ पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। मेटल डिटेक्टर के साथ ही अन्य उपकरणों को लगा दिया गया है। बुधवार को देर शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार के साथ ही एसपी सिटी ने मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार स्थित रैली स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा को लेकर अधीनस्थ अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए।
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि रैली को लेकर मैदान के आसपास पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही दो एएसपी और छह सीओ को लगाया गया है। एक कंपनी पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। बिना चेकिंग के किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। रैली स्थल के आसपास 12 थाना प्रभारियों को तैनात किया गया है।
सीधे रैली स्थल तक जाएंगी बसें : रैली को लेकर यातायात व्यवस्था का रूटचार्ट जारी किया गया है। जिसमें रामपुर की तरफ से आने वाली बसों को हनुमान मूर्ति तिराहे से होते हुए सम्भल रोड, लाकड़ी फाजलपुर से बुद्धि विहार मैदान तक भेजा जाएगा। कांठ रोड के वाहन पीलीकोठी से दिल्ली रोड होते हुए सर्किट हाउस के पास से डायवर्ट कर दिए जाएंगे। यातायात पुलिस कर्मियों को निर्धारित रूट के अनुसार जनसभा स्थल तक वाहनों को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें :-
Congress Pratigya Rally : छत्तीसगढ़ और पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ आज मुरादाबाद आएंगी प्रियंका
Moradabad Weather : इस महीने बढ़ती जाएगी ठंड, आज छाए रहेंगे बादल, तापमान में आएगी गिरावट