Move to Jagran APP

मोदी सरकार के खिलाफ मुरादाबाद-सम्भल में कांग्रेस का प्रदर्शन

मुरादाबाद: कर्नाटक में संविधान के विरूद्ध भाजपा पर काम करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने श्

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 May 2018 02:30 PM (IST)Updated: Fri, 18 May 2018 02:30 PM (IST)
मोदी सरकार के खिलाफ मुरादाबाद-सम्भल में कांग्रेस का प्रदर्शन
मोदी सरकार के खिलाफ मुरादाबाद-सम्भल में कांग्रेस का प्रदर्शन

मुरादाबाद: कर्नाटक में संविधान के विरूद्ध भाजपा पर काम करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को मुरादाबाद व सम्भल में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। बिना बहुमत के ही भाजपा को सरकार बनाने के लिए राज्यपाल ने भाजपा को आमंत्रित कर दिया।

loksabha election banner

मुरादाबाद में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर में भाजपा लोकतंत्र का गला घोंट रही है। कर्नाटक चुनाव के बाद भाजपा को सरकार बनाने के लिए राज्यपाल द्वारा आमंत्रित करने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र का विरोधी है। यह भविष्य के लिए खतरनाक है। कहा कि किसी भी कीमत पर संविधान के विरूद्ध लोकतंत्र की हत्या नही होने दी जाएी। चाहे इसके लिए कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े। सम्भल में शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ लोकतंत्र विरोधी नारे लगाये। कहा कि कर्नाटक में मोदी सरकार द्वारा हिटलर शाही के बल पर संविधान के नियमों को ताख पर रखकर कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। अपनी ताकत के बल पर बहुमत के बिना ही राज्यपाल द्वारा भाजपा की येद्दयुरप्पा सरकार को शपथ दिलाई गयी है। इससे पूर्व गोवा, मणिपुर, व त्रिपुरा का उदाहरण सामने है। जहां कांग्रेस बड़ी पार्टी होते हुए भी भाजपा ने सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल कर बहुमत की बात कर छोटे दल को शपथ दिलाई। तब अपनी ही नीतियों के विपरीत ही भाजपा को शपथ दिलाकर लोकतंत्र विरोधी कार्य किया। इस अवसर पर चौधरी शमीम, विजय शर्मा, शोभना सैमुअल, हाजी अशरफ, वरीद वारसी, रेहान खान, अकील अहमद, विभोर रस्तोगी, आरिफ तनवीर, अंसार अख्तर, इफ्तेखार कुरैशी, यासीन, अरूण शर्मा, सालिम, वासुदेव, कासिम, मेराज, फुरकान कुरैशी, अनजार मंसूरी, फैजल, सैफुद्दीन, नाजिम आदि मौजूद रहे।

केंद्र सरकार का पुतला फूंकने पर कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

- सम्भल में केंद्र सरकार का पुतला फूंकना कांग्रेसियों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने ¨हदू संगठनों की मांग पर देर रात कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कांग्रेसियों ने मुकदमा होने की ¨नदा की है। साथ ही इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है।

पुतला फूंककर कांग्रेसियों ने की थी नारेबाजी भी - शुक्रवार को दोपहर कांग्रेसियों ने शहर चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की थी। उस समय शंकर चौराहे पर पुलिस तैनात थी, लेकिन उस पुलिस ने कांग्रेसियों को पुतला फूंकते हुए नहीं रोका था, लेकिन जैसे ही केंद्र सरकार का पुतला फूंकने की जानकारी ¨हदू संगठनों को लगी तो उन्होंने कार्रवाई करने की मांग शुरू कर दी। सीओ सुदेश कुमार ने बताया कि शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद के साथ-साथ कई कांग्रेसियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.