Move to Jagran APP

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने सीएए पर लोगों को गुमराह किया : पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र Moradabad News

सीएए को लेकर कांग्रेस ने जो माहौल बनाया उसे अब जनता समझ चुकी हैदेश को अराजक करने में हो सकता है पड़ोसी देश का हाथ चौधरी भूपेंद्र

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 05 Jan 2020 11:20 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2020 11:20 AM (IST)
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने सीएए पर लोगों को गुमराह किया : पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र Moradabad News
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने सीएए पर लोगों को गुमराह किया : पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र Moradabad News

मुरादाबाद, जेएनएन। प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) को लेकर देश में जो अराजकता की स्थिति बनाई गई, उसमें पड़ोसी मुल्क का हाथ हो सकता है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोगों ने सीएए पर लोगों को गुमराह किया, इससे देश में अराजकता की स्थिति बनी। सरकारी एजेंसिया जांच कर रही हैं। कुछ इनपुट मिला है सही तथ्य सामने आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

loksabha election banner

वह को दिल्ली रोड पर एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के बारे में स्पष्ट जनादेश दिया है। बैसाखी के सहारे एक-दो राज्यों में कांग्रेस सत्ता में भागीदारी कर रही है। सीएए को लेकर कांग्रेस ने जो माहौल बनाया, उसे अब जनता समझ चुकी है। सीएए से किसी भी समुदाय के लोगों की नागरिकता नहीं जाने वाली है। कांग्रेस ने दुष्प्रचार करके जनता को गुमराह किया है।

कैबिनेट मंत्री सीएए पर सपा मुखिया के बयानों पर कहा समाजवादी पार्टी का स्वभाव ही अराजक है। कांग्रेस और सपा अराजक तत्वों के साथ खड़ी है। गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी द्वारा जारी पत्र के बारे में कहा कि डीजीपी ने इसका संज्ञान लिया है। एडीजी मेरठ इसकी जांच कर रहे हैं। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.