Move to Jagran APP

सियासत के रंग : जयवीर की नहीं हुई वापसी, बहनोई डीपी यादव बनाए गए मुरादाबाद के सपा ज‍िलाध्‍यक्ष

धर्मपाल सिंह उर्फ डीपी यादव पेशे से अधिवक्ता हैं। मूलरूप से बिजनौर के रहने वाले डीपी यादव के नाम से बुद्धि विहार कालोनी में एक चौराहे का नाम भी है। रिश्ते में पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव के सगे बहनोई हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 13 Aug 2021 07:40 AM (IST)Updated: Fri, 13 Aug 2021 07:40 AM (IST)
सियासत के रंग : जयवीर की नहीं हुई वापसी, बहनोई डीपी यादव बनाए गए मुरादाबाद के सपा ज‍िलाध्‍यक्ष
पार्टी के बड़े नेता की मेहरबानी से डीपी यादव बने सपा के जिलाध्यक्ष।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुखों के चुनाव में सपा की फजीहत होने पर हटाए गए पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव को पार्टी हाईकमान ने वापसी के संकेत तो दे दिए थे। लेकिन, उनकी ही पार्टी के एक बड़े नेता जयवीर यादव के बहनोई डीपी यादव की पैरवी कर रहे थे। ऐसे में सपा के कई नेताओं का फैसला लेते समय विश्वास डगमगा गया। उन्होंने डीपी यादव को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

loksabha election banner

धर्मपाल सिंह उर्फ डीपी यादव पेशे से अधिवक्ता हैं। मूलरूप से बिजनौर के रहने वाले डीपी यादव के नाम से बुद्धि विहार कालोनी में एक चौराहे का नाम भी है। रिश्ते में पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव के सगे बहनोई हैं। समाजवादी पार्टी के स्थापना के बाद से ही वह पार्टी के लिए लगातार काम करते रहे हैं, जिले की कार्यकारिणी में दो बार महासचिव रहे। प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी भी निभाई। कई जिलों में समाजवादी पार्टी ने उन्हें प्रभारी बनाकर भी भेजा। नगर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के टिकट की दावेदारी की थी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद सपा के प्रदेशाध्यक्ष ने चार जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की। इसमें मुरादाबाद के सपा जिलाध्यक्ष के तौर पर डीपी यादव का नाम भी शामिल है। इस फेरदबल की वजह पूर्व जिलाध्यक्ष से कई बड़े नेताओं की नाराजगी और चुनावी मैनेजमेंट में फेल होना माना जा रहा है। सपा के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा होते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। बाल कल्याण समिति के पूर्व चेयरमैन गुलजार अहमद, सपा नेता मुहम्मद मारूफ, धर्मेंद्र यादव, लालू परवेज, हाजी मन्नू क़ुरैशी, लुकमान खान, हारून सैफी, मुनाजिर सैफी, मोबिन जहां, अनित भटनागर, करीम खान, नाजिर खान, हाजी सरताज आलम अंसारी, हाजी अकरम खान, अंकित यादव, सिद्दीक क़ुरैशी आदि ने नवागत जिलाध्यक्ष काे मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह से रिश्ते को तो नहीं नकारा जा सकता है। मेरे उनके मधुर संबंध हैं। लेकिन, पार्टी का मैं भी कार्यकर्ता हूं। पार्टी बनने के बाद से ही सेवा कर रहा हूं। कोई भी कार्यकर्ता दावेदारी कर सकता है। जिम्मेदारी मिली है, पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करूंगा।

डीपी यादव, जिलाध्यक्ष सपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.