Move to Jagran APP

आज और कल छाए रहेंगे बादल, बारिश होने की है संभावना, जान‍िए मुरादाबाद के मौसम का हाल

Moradabad Weather Latest Updates मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगे मौसम कभी साफ और कभी बूंदाबांदी का बना रहेगा। एक सप्ताह से तीसरी बार बूंदाबांदी हुई है। मकर संक्रांति के बाद से मौसम में मामूली सा परिवर्तन आना शुरू हो जाएगा।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 09 Jan 2022 07:39 AM (IST)Updated: Sun, 09 Jan 2022 07:39 AM (IST)
आज और कल छाए रहेंगे बादल, बारिश होने की है संभावना, जान‍िए मुरादाबाद के मौसम का हाल
शनिवार को तापमान भी अधिकतम 17 डिग्री सेल्सयस रहा।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। मौसम व‍िभाग के अनुसार अभी आज और कल बारिश की संभावना बनी हुई है। आज द‍िनभर बादल छाए रह सकते हैं। 11 जनवरी को सुबह के समय धुंध या कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान साफ रह सकता है। मौसम में उतार चढ़ाव का स‍िलस‍िला जारी रहेगा। आगामी द‍िनों में ठंड से मामूली राहत म‍िल सकती है। 

loksabha election banner

शनिवार को मौसम ने फिर अंगड़ाई ली। सुबह सूरज के दर्शन नहीं हुए। जिससे ठंड के कारण लोगों का शरीर कांप उठा। सुबह 11 बजे बूंदाबांदी ने ठंड और बढ़ा दी। दोपहर एक बजे तक बूंदाबांदी होती रही। कामकाजी लोगों को घर से बाहर निकलना पड़ा लेकिन, इस बूंदाबांदी में उनके कपड़े भीगे बिना नहीं रह सके। तापमान भी अधिकतम 17 डिग्री तक पहुंच गया है। शाम को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के पास रहा। मौसम विशेषज्ञों की आठ जनवरी को वर्षा होने की भविष्यवाणी सही साबित हुई। विशेषज्ञों ने 25 एमएम तक वर्षा का संकेत दिया था। लेकिन,इतनी वर्षा तो नहीं हुई, मगर पांच से छह मिमी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगे मौसम कभी साफ और कभी बूंदाबांदी का बना रहेगा। एक सप्ताह से तीसरी बार बूंदाबांदी हुई है। मकर संक्रांति के बाद से मौसम में मामूली सा परिवर्तन आना शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को धूप नहीं निकलने से लोग घरों में रजाई में देर तक दुबके रहे। वहीं इस सीजन में बुखार की समस्या बढ़ गई है। जिससे छोटे बच्चों को पूरी तरह गर्म कपड़ों में पैक देखा गया। बूंदाबांदी से शहर में कीचड़ पसर गई। जिससे छींटे पड़ने से लोगों के कपड़े खराब हो गए। मंडी समिति में कीचड़ इतना था क‍ि पैर भी पूरी तरह धंस गए। बेसहारा जानवरों का गोबर, सब्जी के गले हुए सब्जी के पत्ते, सब्जी के साथ आने वाली मिट्टी से कीचड़ पसर गई। लोगों को काफी परेशानी हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.