कल मुरादाबाद आ सकते हैं मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन ने शुरू कीं तैयारियां
CM visits Moradabad मुख्यमंत्री के आगमन में भाजपा के मंडल के पदाधिकारी विधायक सांसद इसमें हिस्सा लेंगे। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के आने की खबर पर सतर्क हो गया है हालांकि अभी कोई लिखित कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल मुरादाबाद आएंगे। शनिवार को वह भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और दो घंटे रुक कर चले जाएंगे। अभी मुख्यमंत्री का कोई लिखित कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है लेकिन उनके आने से पहले ही तैयारियां शुरू हो गईंं हैं।
शुक्रवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसएसपी प्रभाकर चौधरी और अन्य अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस पहुंचे। इस दौरान अफसरों ने सर्किट हाउस का निरीक्षण करने के बाद जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के आगमन में भाजपा के मंडल के पदाधिकारी, विधायक, सांसद इसमें हिस्सा लेंगे। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के आने की खबर पर सतर्क हो गया है लेकिन अभी इसका कोई लिखित कार्यक्रम नहीं जारी हुआ है। मुख्यमंत्री शनिवार को दोपहर बाद पहुंचेंगे और चार बजे यहां से रवाना हो जाएंगे।