किसानों को बर्बाद कर रही केंद्र सरकार Amroha News
कांग्रेस नेताओं ने जन जागरण अभियान के तहत नाौगावां सादात के बुधबाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने राज्य एवं केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया।
अमरोहा, जेएनएन। किसान जन-जागरण अभियान के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन कर कांग्रेसियों ने किसानों को मोदी और योगी सरकार पर आरोप लगाए। बेहतरी के लिए कांग्रेस के साथ खड़ा होने की अपील की। कहा, कांग्रेस ही उनकी सच्ची हितैषी है।
नौगावां सादात में हुई नुक्कड़ सभा
नौगावां सादात के बुध बाजार में आयोजित नुक्कड़ सभा में बोलते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ. कमलेश ङ्क्षसह ने कहा देश के किसानों को बर्बाद करने में मोदी सरकार ने किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी है। पिछले छह वर्षों में मोदी सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। यहां तक की उन वादों को भी पूरा नहीं किया गया जो भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में लिखे हुए थे।
भाजपा को केवल उद्योगपतियों की फिक्र
इस सरकार ने केवल बड़े उद्योगपतियों की फिक्र की है। उन्होंने बेहतरी के लिए किसानों से कांग्रेस के साथ खड़ा होने की अपील की। इस दौरान किसानों से उनकी समस्याएं पूछते हुए 'मांग पत्र भरवाये गए। कहा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।