Move to Jagran APP

सावधान, शहर की ओर बढ़ रहा तेंदुआ, निकलें संभलकर Moradabad News

दहशत में बीत रहा लोगों का दिन। खौफ में कट रही ग्रामीणों की रातें। वन विभाग की मदद से ग्रामीणों ने सर्च अभियान शुरू किया।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 30 Jan 2020 05:30 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jan 2020 05:30 PM (IST)
सावधान, शहर की ओर बढ़ रहा तेंदुआ, निकलें संभलकर  Moradabad News
सावधान, शहर की ओर बढ़ रहा तेंदुआ, निकलें संभलकर Moradabad News

मुरादाबाद, जेएनएन। ग्रामीण इलाकों में लगातार चहलकदमी कर रहा तेंदुआ अब धीरे-धीरे शहर की ओर बढ़ रहा है। इससे लोग खौफजदा है। अगवानपुर व इसके आसपास के ग्रामीणों में तेंदुए का खौफ बरकरार है। रात ही नहीं बल्कि दिन में भी ग्रामीण खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों के सहयोग से सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है। 

loksabha election banner

यह है पूरा मामला 

अगवानपुर के ततारपुर मुहल्ले के रहने वाले हाजी साईद व नासिर के खेत में तेंदुए देखे जाने का दावा किया गया था। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने फौरी तौर पर क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी होने से इन्कार किया था। इसके बाद भी ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। अकेले खेतों की ओर जाने से ग्रामीण दहशत में हैं। बुधवार को वन दरोगा मनोज कुमार, वन रक्षक अमरजीत सिंह, प्रदीप कौशिक आदि अगवानपुर पहुंचे और तेंदुए की तलाश में सर्च आपरेशन चलाया। लेकिन तेंदुए का कोई अतापता नहीं चला। वन दारोगा मनोज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुआ होने की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। 

तेंदुए ने नीलगाय को मार डाला

ठाकुरद्वारा : खूंखार तेंदुए ने हमला कर नीलगाय को मार डाला। उसका शव जंगल में पड़ा मिला तो वन विभाग की टीम ने पहुंचकर शव को दफन करवा दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पाडला में खूंखार तेंदुआ मौत बनकर मंडरा रहा है। पालतू पशुओं के साथ लोगों पर भी हमला कर चुका है। अब तेंदुए ने खेतों में घूम रही नीलगाय पर हमला कर जख्मी कर दिया। घायल नीलगाय ने जंगल में दम तोड़ दिया। नीलगाय का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस के साथ वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर शव को कब्जे में ले लियाा। वन क्षेत्राधिकारी हरस्वरूप सिंह रावत के अनुसार नीलगाय केे शरीर पर जख्म था। उसके शव को दफना दिया गया है। गौरतलब है कि पांच दिन पूर्व बुधनगर में तेंदुए ने किसान के दो बछड़ों को मार डाला थाा। दोनों बछड़े पशुशाला में बंधे थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.