सावधान, दुकानों से जेवरात चुराने वाली महिलाओं का गिरोह सक्रिय, अमरोहा में पलक झपकते ही महिलाओं ने पार किए जेवर
Jewelers Shop Women Thef gang Jewelery theft औद्योगिक नगरी में ज्वेलर्स की दुकानों से सामान गायब रहने वाली महिलाओं का गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो चुका है। दो महिलाओं ने चौपला पुलिस चौकी क्षेत्र में एक ज्वेलर्स की दुकान सोने का टीका गायब कर दिया।
मुरादाबाद, जेएनएन। Jewelers Shop Women Thef gang Jewelery theft : मंडल के अमरोहा के गजरौला औद्योगिक नगरी में ज्वेलर्स की दुकानों से सामान गायब रहने वाली महिलाओं का गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो चुका है। इसी क्रम में दो महिलाओं ने चौपला पुलिस चौकी क्षेत्र में एक ज्वेलर्स की दुकान सोने का टीका गायब कर दिया। इतना ही नहीं दोनों महिलाएं घटना को अंजाम देते हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी कैद हो गईं। मामले की तहरीर मिलने के बाद चौपाल चौकी की पुलिस महिलाओं की तलाश में जुटी गई है।
नगर के रेलवे स्टेशन रोड निवासी सतीश चंद्र की नवादा मार्ग पर ज्वैलर्स की दुकान है। सोमवार शाम करीब पांच बजे दुकान पर दो महिलाएं आभूषण खरीदने पहुंचीं। काफी देर तक सराफा महिलाओं को सोने के आभूषण दिखाते रहे। महिलाओं ने सोने की भारी अंगूठी दिखाने को कहा तो ज्वैलर्स ने बराबर की दुकान से लाने की बात कही और वहां चले गए। इसी बीच दोनों महिलाओं ने दुकान खाली देखकर ज्वेलर्स के दराज से सोने का टीका चोरी कर लिया। सतीश चंद्र लौटकर आए तो महिलाओं ने आभूषण पसंद नहीं आने की बात कहते हुए चली गई। उनके जाने के बाद सतीश चंद्र ने अपने सामान का मिलान किया तो सोने का टीका गायब देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने दुकान की सीसीटीवी फुटेज चेक की तो घटना की जानकारी हुई। बता दें कि से पहले भी इसी गिरोह की महिलाएं शहर के कई सराफा की दुकानों पर सामान गायब करते हुए पकड़ी गई हैं। चौपाल पुलिस चौकी प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई। आरोपित महिलाओं की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें :-
दालों और सरसों के तेल से बिगड़ा रसोई का स्वाद, जानिए कितने बढ़े दाम