अमरोहा-हसनपुर मार्ग पर कैंटर ने महिला को मारी टक्कर, मौत Amroha News
अमरोहा-हसनपुर मार्ग पर महिला को टक्कर मारने के बाद एक कैंटर पलट गया। इस हादसे में महिला की जान चली गई।
By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 05:58 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 05:58 PM (IST)
अमरोहा। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर अमरोहा मार्ग पर करनपुर माफी के नजदीक खेत से लौट रही महिला को अमरोहा की दिशा से आए आयशर कैंटर ने रौंद दिया। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हादसे में महिला शीला देवी (50) निवासी गांव करनपुर माफी की मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर पलट गया। चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया है। पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें