Move to Jagran APP

पेट्रोल की कीमतें बढ़ने पर केंद्र की पुरानी सरकार को दोषी ठहरा गए योगी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान

मुरादाबाद: शुक्रवार को अमरोहा स्थित कैम्प कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश सरकार के कैबि

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 May 2018 12:49 PM (IST)Updated: Fri, 25 May 2018 12:49 PM (IST)
पेट्रोल की कीमतें बढ़ने पर केंद्र की पुरानी सरकार को दोषी ठहरा गए योगी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान
पेट्रोल की कीमतें बढ़ने पर केंद्र की पुरानी सरकार को दोषी ठहरा गए योगी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान

मुरादाबाद: शुक्रवार को अमरोहा स्थित कैम्प कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि आज केंद्र सरकार के चार साल पूरे हो गए हैं। पीएम दुनिया के 10 बड़े नेताओं में शामिल हैं। भारत दुनिया के नक्शे पर चमका है। दुनिया में किसी भी समस्या के समाधान के लिए मोदी जी का सुझाव लिया जाता है। विकास के लिए बहुत योजनाएं हैं। वह अधिकांश गरीबों के लिए हैं। जीरो बैलेंस के खाते खुलवाए। चार साल में 60 हजार करोड़ रुपये बिचौलियों से बचाए

loksabha election banner

-कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि देश में लगभग 25 करोड़ खाते खोले गए हैं। सरकार ने 60 हजार करोड़ रुपये बचाया है बिचौलियों। पेंशन, छात्रवृत्ति, सब्सीडी जैसी योजनाओं का पैसा सीधे पात्र के खाते में जा रहा है। अब दलालों के पास जाने वाला पैसा विकास कर्यो में लग रहा है। तीन करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए है।

दलालों के पास जाने वाले पैसों को विकास में लगाया - उन्होंने कहा कि 18 हजार गाव में बिजली नही पहुची थी आजादी के बाद से। अब हर जगह बिजली है। नोटबंदी बहुत बड़ा कदम है। काला धन वालो को परेशानी हुई है। 48 हजार किमी सड़क बन चुकी है। 133 किमी सड़क बन रही है। प्रधानमंत्री सड़क योजना। 2022 तक सभी लोगों के सिर पर पक्की छत होगी। प्रधानमंत्री बीमा योजना में 12 रुपए सालभर जमा करो। क्लेम के रूप के दो लाख मिलेंगे। भाजपा ने गरीबों के बारे में सोचा। स्वास्थ्य बीमा योजना में एक साल में पांच लाख का मुफ्त इलाज का प्रावधान है।

ऐसा किसी सरकार ने नहीं किया

-देश की सुरक्षा के लिए दो बार सर्जिकल स्ट्राइक की। किसी सरकार ने ऐसा नही किया। पहले पड़ोसियों के साथ संबंध ठीक नहीं थे, अब पाकिस्तान को छोड़ कर संबंध अच्छे है। डीजल पेट्रोल की कीमतों को लेकर कहा कि ये नीति हमारी सरकार की नही बल्कि पुरानी सरकार की है। हम सुधार कर रहे है। जल्द ही सरकार निर्णय लेगी। गठबंधन का धर्म निभाना चाहिए राजभर को

-ओमप्रकाश राजभर को गठबंधन का धर्म निभाना चाहिए। वह सरकार के अंग हैं। तालमेल बनाकर चलना चाहिए उन्हें। काग्रेस की पंचकोसी यात्रा राजनीतिक स्टंट है। बनारस में कोई धार्मिक स्थल नही तोड़ा जा रहा। विकास कार्य हो रहे है। समझौते के आधार पर उन्हें शिफ्ट किया जा रहा है। 70 साल बाद कोंग्रेस को हिंदुत्व की याद आई। भोलेनाथ ने उन्हें सद्बुद्धि दी है। गठबंधन से कोई फर्क नही पड़ेगा। कचूमर बन रहा है, बीजेपी को हराने के लिए। विधायको को धमकी मिलने को लेकर सरकार चिंतित है। जाच की जा रही है। गन्ना भुगतान को लेकर सरकार काम कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.