Move to Jagran APP

कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान बोले-सीएए पर जनता को गुमराह कर रहे विपक्षी दल Amroha News

कहा जनसंख्या नियंत्रण कानून पर सरकार शीघ्र विचार करे। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा प्रियंका ने रंगा बिल्ला के सरगना की भूमिका निभाई।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 30 Dec 2019 08:12 AM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2019 08:12 AM (IST)
कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान बोले-सीएए पर जनता को गुमराह कर रहे विपक्षी दल  Amroha News
कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान बोले-सीएए पर जनता को गुमराह कर रहे विपक्षी दल Amroha News

अमरोहा, जेएनएन।  कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) पर अपना पक्ष रखा। विपक्ष को निशाने पर रखते हुए जनता के बीच जानबूझ कर भ्रांति फैलाने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस व विपक्षी दल सोची समझी राजनीति के तहत देश को लड़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

loksabha election banner

भाजपा चलाएगी जागरूकता अभियान 

जोया मार्ग स्थित जिला कार्यालय पर सीएए के मुद्दे पर प्रेसवार्ता में बताया कि भाजपा जनता के बीच सीएए पर सही तस्वीर सामने रखने को एक से 15 जनवरी तक जागरूकता अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि सीएए का मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान में धार्मिक रूप से प्रताडि़त होने वाले ङ्क्षहदू, जैन, बौद्ध, सिख, इसाई एवं पारसी धर्म के लोगों को नागरिकता प्रदान करना है। जो अब तक भारत में शरणार्थी का जीवन बिताने को मजबूर थे। एक सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को जरूरी बताते हुए कहा कि सरकार को इस पर भी शीघ्र विचार करना चाहिए। 

प्रियंका पर साधा निशाना 

प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रियंका गांधी राजनैतिक पर्यटन पर आने वाली पर्यटक हैं। लखनऊ में उन्होंने रंगा बिल्ला गिरोह  की सरगना होने का परिचय दिया है। बोले- प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के शांत होने से परेशान हैं। वह राजस्थान और मध्य प्रदेश में नहीं जाती जहां पर बच्चे मर रहे हैं। डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि भारत में रहने वालों को भारत माता की जय बोलनी ही चाहिए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.