कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा-सीएए पर राजनीतिक रोटियां सेंक रही कांग्रेस Amroha News
हसनपुर में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने सीएए पर विपक्षियों पर निशाना साधा। बोले-जनता को किया जा रहा है गुमराह।
अमरोहा। हसनपुर में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर कांग्रेस राजनीतिक रोटियां सेंक रही है। जनता को गुमराह करके विरोध प्रदर्शन एवं ङ्क्षहसक आगजनी करा रही है। श्री चौहान हसनपुर के रझेड़ा गांव में मुख्यमंत्री की घोषणा त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत बनाई गई सीसी रोड का लोकार्पण करने के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में बिना किसी भेदभाव के प्रदेश में विकास की गंगा बहा रही है। यह सरकार गांव गरीब एवं किसान मजदूरों की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीरो बैलेंस पर गरीबों के बैंकों में खाते खुलवाने का काम किया है ताकि सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद सीधे उनके खातों में पहुंच सके। उन्होंने कहा कि सपा के शासन में प्रदेश में बिजली को लेकर किसानों को धरने प्रदर्शन करने पड़ते थे। लेकिन, मौजूदा सरकार शहर व गांवों को भरपूर बिजली दे रही है। प्रदेश में अपराधियों पर सरकार ने लगाम कसने का काम किया है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को लाभाविंत किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर ङ्क्षसह चौहान, सुधीर चौहान, ब्लाक प्रमुख गजरौला धर्मेंद्र उर्फ लालू, दुष्यंत चौहान, हेमराज ङ्क्षसह, अमरपाल चौहान, सतीश कुमार, रवि किरण गहलौत, तेजपाल ङ्क्षसह, डालचंद ङ्क्षसह, मेघराज ङ्क्षसह, मधु देवी, तरूण कुमार आदि मौजूद रहे।