Move to Jagran APP

By-election in Amroha : पांच थानों में जमा होंगे चार हजार से अधिक लाइसेंसी हथियार

गजरौला हसनपुर मंडी धनौरा बछरायूं व रजबपुर में पुलिस सतर्क दिए जा रहे नाेटिस। गजरौला मंडी धनौरा बछरायूं रजबपुर व हसनपुर क्षेत्र के 450 गांवों में चार हजार 115 लाइसेंसी हथियार हैं। शांति व्‍यवस्‍था के ल‍िए पूरे एहत‍ियात बरत रही पुलिस।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2020 05:55 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2020 05:55 PM (IST)
By-election in Amroha : पांच थानों में जमा होंगे चार हजार से अधिक लाइसेंसी हथियार
पांच थानों में जमा होंगे चार हजार से अधिक लाइसेंसी हथियार।

अमरोहा, जेएनएन। नौगावां सादात विधानसभा उपचुनाव की शांति व्यवस्था को लेकर गजरौला, मंडी धनौरा, बछरायूं, रजबपुर व हसनपुर में चार हजार से अधिक लाइसेंसी हथियार थाने में जमा करवाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए सभी थानों के प्रभारियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। वहीं पुलिस ने लाइसेंसी धारकों को नोटिस देना भी शुरू कर दिया है।

loksabha election banner

उपचुनाव का बिगुज बजा चुका है। प्रत्याशियों द्वारा चुनावी मैदान में उतरकर प्रसार-प्रचार भी शुरू कर दिया गया है। इसलिए पुलिस ने भी सुरक्षा की दृष्टि से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गजरौला, मंडी धनौरा, बछरायूं, रजबपुर व हसनपुर क्षेत्र के 450 गांवों में चार हजार 115 लाइसेंसी हथियार हैं। उन्हें संबंधित क्षेत्रों के थानाें में जमा कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए पुलिस द्वारा लाइसेंसी धारकों को इतला करते हुए हथियार थाने में जमा करने के लिए कहा जा रहा है। स्थानीय प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र में सभी लाइसेंसी हथियारों को थाने में जमा करवाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उधर, हसनपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने भी बताया कि लाइसेंसी हथियारों के धारकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। वहीं अन्य गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

गजरौला में सीओ ने पढ़ाया सतर्कता का पाठ

शुक्रवार की रात पुलिस क्षेत्रााधिकरी सत्येंद्र सिंह ने मंडी धनौरा सर्किल के थाना मंडी धनौरा, बछरायूं, गजरौला व रजबपुर के प्रभारी निरीक्षकों के साथ स्थानीय थाने में घंटों बैठक की। उन्होंने सभी को सतर्कता का पाठ पढ़ाया। सतर्कता के साथ रहने की बात कही। वहीं संबंधित गांव जो नौगावां विधानसभा क्षेत्र में आ रहे हैं। उन्हें रोजाना गश्त बढ़ाने व चौकीदारों को अलर्ट करने की बात कही। वहीं लाइसेंसी शस्त्रों के बारे भी जानकारी की।

लाइसेंसी हथियारों पर एक नजर

थाना       गांव        हथियारों की संख्या

गजरौला    85          950

मंडी धनौरा 99          748

बछरायूं       76          576

रजबपुर       90          986

हसनपुर      96           855


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.