Move to Jagran APP

मुरादाबाद में बोले बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, श्रीराम मंदिर का मुद्दा खत्म नहीं करना चाहती भाजपा

मुरादाबाद के होटल राही में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भाजपा श्रीराम मंदिर का मुद्दा खत्म नहीं करना चाहती है। इस वजह से अयोध्या में श्रीराम मंदिर में नींव भरे जाने के अलावा दूसरा काम नहीं हुआ।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 08 Aug 2021 07:31 AM (IST)Updated: Sun, 08 Aug 2021 07:31 AM (IST)
मुरादाबाद में बोले बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, श्रीराम मंदिर का मुद्दा खत्म नहीं करना चाहती भाजपा
भाजपा-सपा पर निशाना, कहा-पार्टियों को चुनाव पर आती है ब्राह्मणों की याद।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा ने प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी के जरिए ब्राह्मण और अनुसूचित जात‍ि की नब्ज टटोली। संगोष्ठी में उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही बसपा शासन के कार्यों की याद दिलाते हुए बताया कि बसपा ने जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारी का नारा दिया था। ब्राह्मणों को बसपा में पूरा सम्मान दिया जाता है।

loksabha election banner

उन्होंंने कहा कि प्रदेश में 16 फीसद ब्राह्मण और 16 फीसद अनुसूचित जात‍ि के लोग हैं। अगर दोनों साथ आ जाएं तो प्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में एनकाउंटर के नाम पर सबसे ज्यादा ब्राह्मणों को गोली मारी गई है। समाज के इस वर्ग को एक प्लेटफार्म पर आना होगा। होटल राही में उन्होंने कहा कि भाजपा श्रीराम मंदिर का मुद्दा खत्म नहीं करना चाहती है। इस वजह से अयोध्या में श्रीराम मंदिर में नींव भरे जाने के अलावा दूसरा काम नहीं हुआ। लेकिन, मंदिर के नाम पर अरबों रुपये का चंदा जुटा लिया गया है। ये सारा पैसा पार्टी के कार्यों में इस्तेमाल होगा। उन्होंने 2005 में बसपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा अनुसूचित जात‍ि की तरह ब्राह्मणों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीन करोड़ ब्राह्मण हैं। उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती का नारा, हाथी नहीं गणेश है, ब्रह्मा विष्णु महेश जिसकी जितनी तैयारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी है। सभी समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी सर्वसमाज का विकास करना चाहती है। खोया मान सम्मान लौटाने की जिम्मेदारी हमारी है। समाजवादी पार्टी के नेता भी ब्राह्मण समाज को दुश्मन मानते हैं। सपा सरकार में ब्राह्मण समाज के साथ खूब उत्पीड़न हुआ था। उन्होंने ब्राह्मणों को अपमानित करने और निशाना बनाए जाने के कई उदाहरण दिए। बिकरू कांड में विकास दुबे का सीधा नाम लिए बगैर उसके परिवार के अन्य लोगों को जेल में डालने के मुद्दे को ब्राह्मण अस्मिता से जोड़ा। कहा 15 लाख किसी के खाते में आज तक नहीं गिरे। अब ब्राह्मण समाज को प्रलोभन दिए जा रहे हैं। दो करोड़ नौकरी देने का वायदा भी झूठा निकला। उल्टा सभी की नौकरियां छीनने की तैयारी कर ली गई है। हर क्षेत्र का निजीकरण किया जा रहा है। ठेकेदारी प्रथा शुरू करा दी है।  बसपा सभी लोगों के साथ खड़ी है। किसानों के साथ भी धोखा क‍िया जा रहा है। किसान सड़कों पर खड़ा है। किसान की ज़मीन पर सरकार की नजर है। कानून जबरन थोपने का काम सरकार कर रही है। ब्राह्मण समाज को एकजुट होने के बाद हिस्सेदारी मिलेगी। इस दौरान नगीना सांसद ग्रीशचंद, बरेली-मुरादाबाद कोआर्डिनेटर रणविजय सिंह, जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश समेत अन्य तमाम बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.