मुरादाबाद में भाभी के साथ छेड़खानी कर रहा देवर, विरोध करने पर पिटाई
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अगवानपुर की रहने वाली एक महिला के मुताबिक उसकी पति परदेश में नौकरी करता है। जबकि वह घर पर रहती है। आए दिन किसी न किसी बात काे लेकर महिला का देवर छींटाकशी करता है।
मुरादाबाद। जिले के अगवानपुर में छींटाकशी का विरोध करना एक महिला पर भारी पड़ रहा है। आरोपित देवर बीते दो दिनों से महिला की पिटाई कर रहा है। पीड़िता ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अगवानपुर की रहने वाली एक महिला के मुताबिक उसकी पति परदेश में नौकरी करता है। जबकि वह घर पर रहती है। आए दिन किसी न किसी बात काे लेकर महिला का देवर छींटाकशी करता है। परेशान महिला बीते एक माह से किराए की मकान में जीवन यापन कर रही है। फिर भी देवर आदत से बाज नहीं आ रहा। उसने फिर महिला पर छींटाकशी की। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपित ने उसे बेरहमी से पीटा। चौकी प्रभारी गोपाल सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ तहरीर मिली है। आरोपों की जांच हो रही है। युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।