मुरादाबाद में देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपित पर कार्रवाई करने से कतरा रही पुलिस
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर निवासी एक महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। महिला ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसका निकाह अगवानपुर में हुआ था। पति ने निकाह के बाद दहेज की मांग करते हुए उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर निवासी एक महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। महिला ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसका निकाह अगवानपुर में हुआ था। पति ने निकाह के बाद दहेज की मांग करते हुए उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। इस दौरान देवर भी उस पर बुरी नजर रखने लगा। करीब तीन माह पहले देवर ने मौका पाते ही उसके साथ दुष्कर्म किया ।
घटना वाली रात ही महिला ने पति से शिकायत की तो वह उल्टा भड़क गया और मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया। करीब तीन माह से वह मायके में रह रही है, इस दौरान पति आए दिन जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता ने कई बार सिविल लाइंस थाने में भी शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र का संज्ञान लेकर सिविल लाइंस थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें :-
Black Fungus : आपके आसपास मंडरा रहा ब्लैक फंगस, प्रतिरोधक क्षमता कम होते ही कर देगा अटैक
लापता किशोरी की तलाश में भटक रहा परिवार, पुलिस कर्मी ने कहा-20 हजार
Moradabad Police : रिश्वत लेते कई बार पकड़े गए पुलिस कर्मी, सख्ती के बाद भी नहीं हो रहा सुधार