Move to Jagran APP

सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए चलेगा बूथ चलो अभियान Sambhal News

भाजपा को जिला से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से इस अभियान की शुरुआत की।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 12:55 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 09:10 AM (IST)
सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए चलेगा बूथ चलो अभियान Sambhal News
सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए चलेगा बूथ चलो अभियान Sambhal News

सम्भल। भाजपा को जिला से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से इस अभियान की शुरुआत की। सम्भल जिले में भी यह अभियान चल रहा है लेकिन अब इसे बूथ स्तर तक चलाने का निर्णय लिया गया है। अभियान में धार देने के लिए रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ओमवीर ङ्क्षसह खडग़वंशी एवं सदस्यता प्रमुख सुधीर मल्होत्रा की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें अभियान को धार देते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि 20 जुलाई से बूथ चलो अभियान चलाया जाएगा। जिसमें बूथ प्रभारी सघन सदस्यता अभियान चलाएंगे। वहीं 24 व 25 जुलाई को जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता का चन्दौसी में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। वहीं इसी सप्ताह से सी ग्रेड बूथों पर सदस्यता अभियान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की देखरेख में चलाया जाएगा। इस मौके पर डॉ. अरङ्क्षवद गुप्ता, चौधरी नरेंद्र ङ्क्षसह, नरेंद्र ङ्क्षसह, कमल कुमार कमल, संजय सांख्यधर, परीक्षित कुमार, प्रवेश, विपिन गुप्ता, चरन ङ्क्षसह भारती, जय प्रकाश गुप्ता, योगेंद्र नेता, पंकज गुप्ता व गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.