बालीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी पिता की अस्थियां विसर्जित करने के लिए पहुंचे अमरोहा के ब्रजघाट
Bollywood Actor Manoj Bajpayee तीर्थनगरी ब्रजघाट गंगा किनारे स्थित वीआईपी घाट पर फ़िल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी अपने स्वजन के साथ सोमवार को पहुंचे। वे यहां अपने पिता आरके बाजपेयी की अस्थियांं विसर्जित करने के लिए पहुंचे थे। पंडित संदीप शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अस्थियां विसर्जित कराईंं।
मुरादाबाद, जेएनएन। Bollywood Actor Manoj Bajpayee : तीर्थनगरी ब्रजघाट गंगा किनारे स्थित वीआईपी घाट पर फ़िल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी अपने स्वजन के साथ सोमवार को पहुंचे। वे यहां अपने पिता आरके बाजपेयी की अस्थियांं विसर्जित करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पंडित संदीप शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अस्थियां विसर्जित कराईंं। उनके पिता का दो दिन पूर्व दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था।
सोमवार को ब्रजघाट पहुंचे अभिनेता मनोज वाजपेयी ने बताया की पिता की तबीयत काफी समय से ठीक नहीं थी और अस्पताल में भर्ती थे। लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। कुछ दिनों पहले ही मनोज वाजपेयी पिता के साथ रहने के लिए अपने आगामी प्रॉजेक्ट की शूटिंग छोड़ दिल्ली लौट आए थे। उधर, जाने माने फ़िल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी के गंगा नगरी आने की सूचना पर उनके समर्थक निगाहें जमाए हुए थे। लेकिन, मनोज वाजपेयी उनसे बचकर वीआईपी घाट पर चुपचाप अपने पिता की अस्थि विसर्जन कर चले गए। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी मौजूद रही।