Move to Jagran APP

Block Pramukh Chunav : मुरादाबाद में कल शपथ लेंगे नए ब्लाक प्रमुख, इस ब्‍लॉक में इतने बजे होगी शपथ

कोरोना की गाइड लाइन का पालन कराते हुए 20 जुलाई मंगलवार को ब्लाक प्रमुखों को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की शपथ होगी। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर तिथि की घोषणा कर दी है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 12:34 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 12:34 PM (IST)
Block Pramukh Chunav : मुरादाबाद में कल शपथ लेंगे नए ब्लाक प्रमुख, इस ब्‍लॉक में इतने बजे होगी शपथ
उपजिलाधिकारी दिलाएंगे पद और गोपनीयता की शपथ।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। कोरोना की गाइड लाइन का पालन कराते हुए 20 जुलाई मंगलवार को ब्लाक प्रमुखों को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की शपथ होगी। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर तिथि की घोषणा कर दी है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत के प्रमुख पद ग्रहण करने से पहले शपथ लेनी होगी। प्रमुखों को डीएम द्वारा नियुक्त अधिकारी शपथ ग्रहण कराएंगे। संबंधित उप जिलाधिकारी भी शपथ ग्रहण करा सकते हैं। ब्लाक प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। इसी दिन सभी ब्लाकों में क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक भी होनी है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी करके शपथ ग्रहण कराने वाले अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इसके बाद ही ब्लाकों में शपथ ग्रहण की तैयारी होनी शुरू हो गई है। बीडीसी को ब्लाक प्रमुख की अनुपस्थिति में खंड विकास अधिकारी के समक्ष शपथ ग्रहण कर सकता है।

विकास खंड              शपथ दिलाने वाले अधिकारी                    समय

मुरादाबाद                 उपजिलाधिकारी सदर                          11 बजे

मूंढापांडे                    उपजिलाधिकारी सदर                          दो बजे

भगतपुर टांडा             एसीएम-टू                                         11 बजे

ठाकुरद्वारा               उपजिलाधिकारी ठाकुरद्वारा                 11 बजे

डिलारी                       उपजिलाधिकारी  ठाकुरद्वारा               दो बजे

छजलैट                     उपजिलाधिकारी, कांठ                        11 बजे

बिलारी                       उपजिलाधिकारी, बिलारी                     11 बजे

कुंदरकी                       उपजिलाधिकारी, बिलारी                     दो बजे

​​​​​यह भी पढ़ें :-

UP accident : सम्‍भल में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर बरात‍ियों से भरी बस में डग्‍गामार बस ने मारी टक्‍कर, सात की मौत, 10 घायल

अभिनेता सोनू सूद की पहल के बाद मुरादाबाद के ह‍ितेश की मदद के ल‍िए आगे आ रहे लोग

Moradabad Weather : गढ़वाल और कुमायूं मंडल में भारी वर्षा के आसार, पश्चिमी यूपी में अलर्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.