पश्चिम बंगाल में हिंसा के विरोध में मुरादाबाद में घर के बाहर धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता
BJP workers protest in Moradabad पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हो रही हिंसा का लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार विरोध जता रही है। भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ लगातार हिंसा की खबरें आ रही है।
मुरादाबाद। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हो रही हिंसा का लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार विरोध जता रही है।
पार्टी हाईकमान के निर्देश पर सभी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों के बाहर धरना दिया। पार्टी पदाधिकारियों का कहना था कि चुनाव के बाद से टीएमसी को वोट नहीं देने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ लगातार हिंसा की खबरें आ रही है। पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से देश भर में इसका विरोध करती है। इसी क्रम में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों के बाहर कोविड के नियमों का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।