Move to Jagran APP

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मायावती पर कसा तंज Rampur News

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बूथ कमेटी के सदस्य यह तय कर लें कि उनके बूथ पर कोई भी मतदाता वोट डालने से वंचित न रहें।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 12:18 AM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 06:45 PM (IST)
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मायावती पर कसा तंज Rampur News
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मायावती पर कसा तंज Rampur News

जागरण संवाददाता, रामपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मायावती दलितों की मसीहा होने का दम भरती हैं, लेकिन उन्होंने दलितों को अन्य दलों को बेच दिया। इसके लिए दलित समाज उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें सबका सम्मान होता है। दलित समाज के लिए भी सम्मानजनक कार्य किए हैं। अन्य दलों के द्वारा दलित समाज को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। प्रदेश अध्यक्ष रामपुर में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रामपुर में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जिताने के लिए पूरे दमखम से जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि बूथ कमेटी के सदस्य यह तय कर लें कि उनके बूथ पर कोई भी मतदाता वोट डालने से वंचित न रहें।

loksabha election banner

मोर्चा के जिलाध्यक्ष का नाम न लेने पर हुआ हंगामा

भाजपा अनुसूचित मोर्चा का मक्का मिल स्थित शिव-पार्वती मंडप में सम्मेलन हुआ। इसमें मोर्चा जिलाध्यक्ष अमरनाथ वाल्मीकि ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उनका नाम न लेने पर नाराजगी जताई है। वह काफी देर तक हंगामा करते रहे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें समझाया। फिर दस से ज्यादा बार उनका नाम लेकर अमरनाथ वाल्मीकि जिंदाबाद के नारे लगवाए। इस पर वह मान गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.