Move to Jagran APP

गजरौला में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने सात घंटे में टटोली नब्ज, जाना वोटों का समीकरण

गजरौला में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने औद्योगिक नगरी से ही जनपद भर की चारों विधानसभा में इस बार चुनाव के क्या समीकरण बैठ रहे हैं। इसके बारे में एक-एक भाजपाई से बात कर नब्ज टटोली। करीब सात घंटे तक बैठक चली।

By Ravi MishraEdited By: Published: Thu, 06 Jan 2022 09:00 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jan 2022 09:00 PM (IST)
गजरौला में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने सात घंटे में टटोली नब्ज, जाना वोटों का समीकरण
गजरौला में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने सात घंटे में टटोली नब्ज, जाना वोटों का समीकरण

मुरादाबाद, जेएनएन। UP Chunav 2022 : गजरौला में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने औद्योगिक नगरी से ही जनपद भर की चारों विधानसभा में इस बार चुनाव के क्या समीकरण बैठ रहे हैं। इसके बारे में एक-एक भाजपाई से बात कर नब्ज टटोली। करीब सात घंटे तक चली बैठक में उन्होंने चारों विधानसभा की चुनाव समिति को सक्रिय करते हुए जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं।

loksabha election banner

गुरुवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी डा. विकास अग्रवान ने बारी-बारी से जनपद की चारों विधानसभा की चुनाव समितियों संग चर्चा की। सबसे पहले हसनपुर, फिर नोगावां सादात, अमरोहा और आखिर में मंडी धनौरा विधानसभा की चुनाव समिति को बुलाया। बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक चली। तकरीबन सात घंटे तक चली इस बैठक में पदाधिकारियों ने चारों विधानसभा पर इस बार विधानसभा के चुनाव में क्या-क्या समीकरण बैठ रहे हैं। कौन से दावेदार में कितना दम है। टिकट को लेकर क्या होना चाहिए।

इस सभी बिंदुओं पर विस्तार से बात की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चारों विधानसभा चुनाव की समितियां सक्रिय हो जाए और पूरी मेहनत के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटे। क्योंकि वक्त ज्यादा नहीं है। उन्होंने आह्वान किया है कि प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। बैठक में जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, विधायक राजीव तरारा, संगीता चौहान, महेंद्र सिंह खड़गवंशी, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, पूरन सिंह सैनी, चंद्रभान भाटी आदि मौजूद रहे। उधर, बैठक से पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिला प्रभारी का स्वागत भी किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.