Move to Jagran APP

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम बोले, कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण में महिलाएं निभाएं अहम भूमिका

BJP National Spokesperson Syed Zafar Islam Visit Moradabad भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सैयद जफर इस्लाम ने राजकीय इंटर कालेज मानपुर में महिला मोर्चा की ओर से अमृत महोत्सव सेनेटरी अभियान की शुरुआत की।कांठ विधायक राजेश कुमार ने कहा कि महिला की परिवार की प्रथम कड़ी हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Wed, 01 Sep 2021 08:05 AM (IST)Updated: Wed, 01 Sep 2021 08:05 AM (IST)
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम बोले, कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण में महिलाएं निभाएं अहम भूमिका
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक।

मुरादाबाद, जेएनएन। BJP National Spokesperson Syed Zafar Islam Visit Moradabad : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सैयद जफर इस्लाम ने राजकीय इंटर कालेज मानपुर में महिला मोर्चा की ओर से अमृत महोत्सव सेनेटरी अभियान की शुरुआत की। जफर इस्लाम ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति आगे आने की जरूरत है और कोविड-19 वैक्सीनेशन में महिलाओं की भागीदारी जरूरी है।

loksabha election banner

कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू ने कहा कि महिला की परिवार की प्रथम कड़ी हैं। महिलाओं के प्रति सरकार का बहुत अच्छा योगदान रहा है और महिलाओं के प्रति सरकार की बहुत सी योजनाएं चल रही हैं। जिसमें महिलाओं की भागीदारी सर्वोपरि है। जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आदेश चौधरी ने कहा कि सर्वप्रथम कार्य महिलाओं को आगे की तरफ लाना है। जो भी कार्यक्रम सरकार के द्वारा चलाया जाएगा उसको लेकर जागरूकता बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर अगवानपुर स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर डा. सैयद जफर इस्लाम ने वैक्सीनेशन की जानकारी ली।

इस दौरान मानपुर गांव में सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया। कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने के लिए पुरुष एवं महिलाओं को जागरूक किया। डिलारी में ही राशन डीलर के यहां पहुंच कर लाभार्थियों को राशन बांटा। जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, ओमप्रकाश सिंह गोला, चौधरी हुकुम सिंह, आचार्य नरेंद्र देव, अनुज अग्रवाल, विजय लक्ष्मी पंडित, संजय ढाका सहित अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे। शाम को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान मुरादाबाद में चल रही विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.