भाजपाइयों ने कहा कि यूपी सरकार ने बजट में रखा सभी का ध्यान, विपक्षी बोले एक बार फिर हुआ धोखा
प्रदेश सरकार ने 2021 का बजट पेश कर दिया है। भाजपाइयों ने बजट को सबका साथ सबका विकास बताते हुए कहा है कि सरकार ने सभी के हितों का ध्यान रखा हैं। किसान युवा बेरोजगार श्रमिकों सभी को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार ने बजट पेश किया हैं।
बरेली, जेेएनएन। प्रदेश सरकार ने 2021 का बजट पेश कर दिया है। भाजपाइयों ने बजट को सबका साथ, सबका विकास बताते हुए कहा है कि सरकार ने सभी के हितों का ध्यान रखा हैं। किसान, युवा, बेरोजगार, श्रमिकों के अलावा सभी को ध्यान में रखकर एक बार फिर प्रदेश सरकार ने बजट पेश किया हैं। हालांकि विपक्षियों ने इस बजट को प्रदेश की जनता के साथ धोखा करार दिया है। विपक्ष के नेताओं का कहना है कि किसानों को इस बजट से एक बार फिर निराशा हाथ लगी हैं।
क्या कहना है भाजपाइयों का
सभी के हितों का ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया गया है। किसान, मजदूर, युवा, महिला, अधिवक्ता, व्यापारी हर वर्ग को इस बजट से राहत मिलेगी। प्रदेश में तेजी से विकास कार्य होंगे।
गुलाब देवी, राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश वित्तीय बजट 2021-22 में गांव, गरीब, महिला, युवा, श्रमिक एवं अन्य सभी वर्गों के विकास का ख्याल रखते हुए बजट पेश किया गया है। अब प्रदेश में तेजी से विकास होगाा।
डॉ. टीएस पाल, भाजपा नेता
विपक्षियों ने बताया बजट को धोखा
उत्तर प्रदेश सरकार का बजट प्रदेश की जनता के साथ धोखा है, बजट में केवल खोखले वायदे हैं। बजट ने किसानों, नौजवानों और छात्रों को निराश करने का काम किया हैं। आमजन को पेट्रोल डीजल से राहत नहीं मिली।
सतीश प्रेमी, सपा नेता
सरकार ने बजट में पेट्रोल डीजल में कोई राहत नहीं दी है। किसानों को एक बार फिर मायूसी हाथ लगी है। किसानों के लिए ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई जिससे राहत मिल पाती। एक बार फिर सरकार ने धोखा दिया हैं।
सुभाषपाल, सपा नेता