एमएलसी का चुनाव लड़ने वाली भाजपा नेत्री की सड़क हादसे में मौत
मुरादाबाद जेएनएन मुरादाबाद मंडल के सम्भल जिले की एक भाजपा नेत्री की सड़क हादसे में मौत हो
मुरादाबाद, जेएनएन: मुरादाबाद मंडल के सम्भल जिले की एक भाजपा नेत्री की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बालाजी के दर्शन करके लौट रही थी।
यह हादसा चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र में हुआ। घटना के दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे भाजपा नेत्री की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए तो दोनों घायलों को उपचार के लिए मुरादाबाद भेजा गया है। परिवारजनों में घटना की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। वह अस्पताल के बाद मुरादाबाद के लिए चल दिए हैं। इसके साथ कई भाजपा के दिग्गज नेता भी मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए है।
सम्भल जिले के उपनगर चन्दौसी के मोहल्ला मयूर विहार निवासी आशा चौधरी पत्नी केपी सिंह भाजपा कार्यकर्ता थी। वह एमएलसी का चुनाव भी लड़ चुकी है। दो दिन पहले अपने भाइयों के साथ बालाजी के दर्शन करने के लिए गई थी। रविवार को सुबह कार द्वारा लौट रही थी, जैसे ही वह चन्दौसी बहजोई मार्ग स्थित गाव आटा के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे आशा चौधरी की मौके पर मौत हो गई जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहा डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए दोनों को मुरादाबाद रेफर कर दिया। भाजपा नेत्री की मौत की सूचना पर तमाम भाजपाई अस्पताल पहुंच गए। परिवार में कोहराम मचा है। हादसा का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।