भाजपा के जिलाध्यक्ष बोले-संगठन की बेहतरी के लिए काम करेगी नई कार्यकारिणी Moradabad News
पूजा रानी सुहागा देवी सुमन देवी अभय चौधरी समेत आठ लोगों को जिला मंत्री बनाया गया है। आशीष शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
मुरादाबाद। भाजपा की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। कार्यकारिणी का गठन होने के बाद बुद्धिविहार स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज और संगठन की बेहतरी के लिए काम करेगी। कार्यकारिणी में जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है। महिलाओं और युवाओं को भी स्थान मिला है। बताया कि सत्यपाल सिंह, डॉ. राजपाल आर्य, अभिनव चौधरी समेत आठ लोगों को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। हरज्ञान सिंह, राजन विश्नोई, कमल प्रजापति एवं चंद्रपाल सिंह सैनी को जिला महामंत्री बनाया गया है।
भाजपा में शामिल हुईं डॉ. अनामिका, उपचुनाव में होंगी प्रत्याशी
बिलारी : डॉ अनामिका यादव ने रविवार को अपने ससुर राजेंद्र यादव एडवोकेट के साथ प्रांतीय परिषद सदस्य सुरेश सैनी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने उन्नीस फरवरी को बिलारी ब्लाक प्रमुख उपचुनाव में डॉ अनामिका यादव को भाजपा का प्रत्याशी घोषित किया है। जिला मुख्यालय पर इस दौरान भाजपा नेता ऋषिपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य विश्वास यादव, जिला महामंत्री चंद्रपाल सैनी, हरज्ञान सिंह, अंशू यादव, राजन विश्नोई, आदि बहुत से भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।