अमरोहा में फूल तोडऩे की बड़ी सजा, बालक को सड़क पर घसीटा
Big punishment for plucking flowers अमरोहा के गजरौला में एक बालक को फूल तोडऩे की बड़ी सजा मिली। पहले तो उसे पीटा गया फिर सड़क पर घसीटा गया।
अमरोहा, जेएनएन। कभी कभी कुछ नासमझ लोगों की वजह से बिना गलती के ही बड़ी सजा भुगतनी पड़ जाती है। अमरोहा के गजरौला में भी ऐसा ही हुआ। एक बालक ने फूल तोड़ा तो उसे पीट दिया गया। इतने से भी मन नहीं भरा तो सड़क पर घसीट दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गजरौला के गांव में अटारी मुरीदपुर में एक खेत से फूल तोडऩे पर ग्रामीण में किशोर को मारपीट करते हुए उसे सड़क पर घसीटा। इससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामला मंगलवार की शाम का है। गांव निवासी सतेंद्र का आठ वर्षीय पुत्र हिमांशु ने सतेंद्र उर्फ गुल्लू के खेत से एक फूल तोड़ लिया। आरोप है कि खेत स्वामी ने बालक के साथ मारपीट करते हुए सड़क पर घसीटा। इससे वह घायल हो गया। मामले की तहरीर थाने में दे दी है। किशोर को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
बालक का सिर फोड़ा, थाने में दी तहरीर
गांव से शहबाजपुर डोर में दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के बालक के सिर में डंडा मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। पीडि़त पक्ष ने थाने में तहरीर दे दी है। गांव निवासी रुखसाना व फातमा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि फातमा के पुत्र मुहम्मद जैद ने रुखसाना के पुत्र मोहम्मद सैफ के सिर में डंडा मारकर उसका सिर फोड़ दिया। वह वह लहूलुहान हो गया। बाद में घायल अवस्था में मां बेटे ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दे दी। औद्योगिक पुलिस चौकी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। जांच की जा रही है।