Move to Jagran APP

अमरोहा में नीलाम हुई प्रवासी श्रमिकों की साइकिलें, एसपी ने खरीदी, थानेदार भी ले गए

Bicycles of migrant workers auctioned दैनिक जागरण मुहिम चलाकर मजदूरों के दर्द को जन-जन तक पहुंचा रहा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्र के साथ प्रशासनिक अमला भी इसमें जुड़ा।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 07:02 AM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 07:22 PM (IST)
अमरोहा में नीलाम हुई प्रवासी श्रमिकों की साइकिलें, एसपी ने खरीदी, थानेदार भी ले गए
अमरोहा में नीलाम हुई प्रवासी श्रमिकों की साइकिलें, एसपी ने खरीदी, थानेदार भी ले गए

अमरोहा (अनिल अवस्थी)। दैनिक जागरण की मुहिम एक कदम और आगे बढ़ गई। साइकिलों के जरिये सम्मान के साथ श्रमिकों की मदद को पुलिस कप्तान अगुवाकार बन गए। जहां श्रमिकों की कबाड़ हो चुकी साइकिलें रखी थीं, वहां वह खुद पहुंच गए। थानेदारों को भी तलब कर लिया। एक साइकिल खुद खरीदी और एक-एक सभी थानेदारों को लेने का फरमान सुनाया। देखते ही देखते पांच-पांच हजार रुपये में 11 और साइकिलें बिक गईं।

loksabha election banner

कोरोना के दंश के बीच लॉकडाउन में संकटों से जूझते अपने घर गए श्रमिकों के लिए पुलिस महकमा भी संजीदा हो गया है। इन श्रमिकों की मदद को पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा भी दैनिक जागरण की मुहिम से जुड़ गए। रविवार को चिलचिलाती धूप में जब अधिकारी छुट्टी मना रहे थे, तब वह चुपचाप जोया स्थित बैंक्वेट हॉल पहुंच गए। यहां पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार की ओर रवाना हो चुके 27 श्रमिकों की साइकिलें जमा हैं। कबाड़ हो चुकी साइकिलें श्रमिकों के दर्द की गवाही दे रही थीं। इनके जरिये ही वह दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब से हजारों मील दूर अपने घर के लिए सफर तय करने निकले थे। प्रशासन ने भूख और प्यास से बिलबिलाते इन श्रमिकों की साइकिलें जब्त कर ली थीं। सरकारी इमदाद पर इनकी भूख व प्यास दूर करने के बाद बसों के जरिये उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया था। यहां पड़ी रह गईं साइकिलें उनके दर्द की निशानी हैं। इनका कोई खरीदार भी नहीं है।पुलिस महकमें ने 11 साइकिलें खरीद कर मुहिम को आगे बढ़ा दिया है।

लॉकडाउन के दौरान संकट से जुझते हुए घरों की ओर रवाना हुए श्रमिकों की सम्मानजनक ढंग से आर्थिक मदद कराने के लिए दैनिक जागरण की मुहिम काबिले तारीफ है। इस मुहिम के तहत 11 साइकिलें खरीदकर पुलिस महकमा भी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

डॉ. विपिन ताडा, पुलिस अधीक्षक रविंद्र सिंह 

इन श्रमिकों के खातों में भेजी जाएगी धनराशि

नाम               पता                                खरीदार अधिकारी

लल्लन यादव   सहरसा, बिहार                 डॉ. विपिन ताडा, एसपी

कुंदन चौधरी नवादा, बिहार                     रविंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक नगर

अनकेश कटिया समस्तीपुर, बिहार           शरद मलिक, प्रभारी निरीक्षक डिडौली

लावालीन दास समस्तीपुर, बिहार             अरिहंत कुमार, थाना प्रभारी देहात

राजकुमार सहरसा, बिहार                       सतीश चंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक रजबपुर

राकेश सिंह सहरसा, बिहार                    जयवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक गजरौला

वकील बहराइच, उत्तर प्रदेश                  सर्वेंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक धनौरा

लल्लन यादव बहराइच, उत्तर प्रदेश          नीरज मलिक, प्रभारी निरीक्षक हसनपुर

संतोष यादव सहरसा, बिहार                     पंकज वर्मा, प्रभारी निरीक्षक आदमपुर

विनोद कुमार सहरसा, बिहार                   राजेश कुमार, थाना प्रभारी बछरायूं

राजेश सहरसा, बिहार                             राजीव शर्मा, थाना प्रभारी, सैदनगली  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.