Bhai Dooj 2020 : इस बार शुभ मुहूर्त कराएगा इंतजार, अभिजीत मुहूर्त में बहनें करें टीका
Bhai Dooj 2020 भैया दूज पर इस बार बहनों को भाइयों को तिलक लगाने के लिए कुछ वक्त का इंतजार करना पड़ सकता है। दोपहर को 112 बजे से तीन बजे तक शुभ मुहूर्त। अभिजीत मुहूर्त सुबह 1145 से दोपहर 1238 बजे तक है।
मुरादाबाद, जेएनएन। इस बार भैया दूज पर बहन और भाई को शुभ मुहूर्त का इंतजार करना पड़ेगा। कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीय को भैया दूज पर शुभ मुहूर्त दोपहर एक बजकर 12 मिनट पर लगेगा और दोपहर तीन बजे तक रहेगा। लेकिन, निराश न हों। इससे पहले ही अभिजीत मुहूर्त में बहनें भाई के माथे पर तिलक कर सकती हैं।
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:45 से दोपहर 12:38 के बीच रहेगा। इस मुहूर्त में शुभ कार्य सबसे उत्तम माना गया है। इसलिए दोपहर 1:12 बजे से पहले बहनें भाई के तिलक कर सकती हैं। अभिजीत मुहूर्त में कुल 53 मिनट ही तिलक के लिए मिल रहे हैं। इसके बाद फिर दोपहर को 1:12 से तिलक कर पाएंगी।
राहुकाल में न करें तिलक
भैया दूज पर राहुकाल में बहनें भाई के तिलक न करें। राहुकाल सुबह 7:30 बजे शुरू होगा और सुबह नौ बजे तक रहेगा।
भैया दूज पर शुभ मुहूर्त दोपहर 1:12 बजे से तीन बजे तक रहेगा। लेकिन, किसी भी शुभ कार्य करने के लिए अभिजीत मुहूर्त अति उत्तम है। इसलिए शुभ मुहूर्त से पहले अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11:45 से दोपहर 12:38 बजे तक बहनें भाई के माथे पर तिलक लगा सकती हैं।
पं. सुरेंद्र शर्मा, लाइनपार
घर-घर में उल्लास
भैया दूज के त्योहार को लेकर घर-घर में उल्लास है। बहनों ने पहले से ही इसकी तैयारियां शुरू कर रखी थी। जो लोग बाहर काम करते हैं वे इस पर्व के लिए घर लौट आए हैं। इसकी वजह से बसों में भी भीड़ बढ़ गई थी। बहनों ने भी अपने भाइयों के घर जाने की तैयारी कर ली थी। दीपावली के बाद इस पर्व की तैयारियां जोरों से चल रही थी।सोमवार को बस स्टेशन आदि जगहों पर बहनों की भीड़ नजर आई।