कोरोना से बचाव को त्योहारों पर सतर्कता बरतें: कमिश्रर
जासं मुरादाबाद मंडलायुक्त वीरेन्द्र कुमार सिंह एवं डीएम राकेश कुमार सिंह ने मुरादाबाद मण्ड
जासं, मुरादाबाद: मंडलायुक्त वीरेन्द्र कुमार सिंह एवं डीएम राकेश कुमार सिंह ने मुरादाबाद मण्डल एवं जनपद के सभी नागरिकों को दीपावली पर्व पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने नई तकनीक का प्रयोग करके प्रदूषणमुक्त वातावरण में दीपावली का पर्व मनाने का आह्वान किया है।
मंडलायुक्त ने अपने बधाई संदेश में सभी नागरिकों के लिए सुख समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना करते हुए कहा कि हम सभी दीपावली पर अंधकार का समूल नाश करने वाले तथा सुख समृद्धि के आलोक से जगमग दीप जलाएं। उन्होंने कहा कि हमारे त्योहार हमारी सांस्कृतिक एकता एवं गंगाजमुनी तहजीब के प्रतीक हैं। आयुक्त ने अपने बधाई संदेश में कहा कि दीपोत्सव पर हम सभी मिल जुलकर सद्भाव एवं मनुष्यता का दीप प्रज्ज्वलित करें। दीपावली पर्व आपसी एकता भाईचारे मेलजोल का पर्व है। जिलाधिकारी ने असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दीपावली के त्योहार पर कामना की है कि ज्योति पर्व सभी के जीवन में एक नई उमंग लेकर आएगा तथा समाज में व्याप्त बुराइयों एवं कुरीतियों के अंधकार को हमेशा के लिए मिटाएगा।
33 कोरोना संक्रमित मिले
मुरादाबाद,जासं : गुरुवार को जिले में 33 कोरोना संक्रमित मिले। कोई संक्रमित व्यक्ति आज ठीक नहीं हुआ।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एमसी गर्ग ने बताया कि प्राइवेट लैब की जांच में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला अस्पताल की लैब में जांच में चार संक्रमित मिले हैं। एंटीजन की जांच में एक संक्रमित व्यक्ति पाया गया है। आज कोई व्यक्ति ठीक नहीं हुआ है। जिले भर में 3112 नमूने लिए गए हैं। अगर शारीरिक दूरी का लोग पालन करते रहें तो कोरोना से एक दिन पूरी तरह निजात मिल जाएगी।