आयुष समिति बढ़ाएगी लोगों की इम्युनिटी, जानिए क्या है योजना
समिति जिले में सभी स्थानों पर लोगों को जागरूक करने के लिए प्रयास करेगी। जिससे लोग अपनी सेहत के प्रति गंभीर हों और आयुर्वेद को समझें। आयुर्वेद दवाओं का कोई साइड इफैक्ट नहीं होता है। इसमें जिला आयुष अधिकारी के अलावा सभी विभागों के लोग शामिल किए गए हैं।
मुरादाबाद, जेएनएन। कोरोना काल में शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है। आयुष मंत्रालय से पत्र प्राप्त होने के बाद जिला आयुष समिति का गठन कर दिया गया है। इसमें जिलाधिकारी अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला होम्योपैथी अधिकारी, सदस्य प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला औषधि निरीक्षक, आयुष एसोसिएशन प्रतिनिधि जो जिलाधिकारी द्वारा नामित हों, को शामिल किया गया है।
क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ आलोक मिश्रा ने बताया कि आयुर्वेद के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आयुष मंत्रालय ने जिला आयुष समिति का गठन कराया है। ये