मुरादाबाद के मझोला में किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
Attempted misdeed with teenager महिला थाना क्षेत्र में अगवा किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपित को मझोला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपित नाबालिग है। उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।
मुरादाबाद। महिला थाना क्षेत्र में अगवा किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपित को मझोला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपित नाबालिग है। उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।
मझोला थाना प्रभारी मुकेश कुमार शुक्ल ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने तहरीर दी। बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री दवा लेने घर से निकली। दवा की दुकान पर एक युवक मिला। किशोरी को घर पहुंचाने के बहाने आरोपित ने स्कूटी पर बैठा लिया। फिर सुनसान जगह पर किशोरी संग दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर आरोपित ने पीड़िता को सरेराह बेरहमी से पीटा। पीड़िता बेहोशी के हाल में स्वजन को मिली। जिला अस्पताल में पीड़िता का उपचार कराया गया। तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया। आरोपित को पुलिस ने दबोच लिया। घटना में प्रयुक्त वाहन पुलिस ने कब्जे में ले लिया। छानबीन में पता चला कि आरोपित भी नाबालिग है। आरोपित को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।