Move to Jagran APP

Assassination in Moradabad : राजनीतिक वर्चस्व में मतदान स्थल पर पूर्व प्रधान के भाई की गोली मारकर हत्या

Assassination in Moradabad भोजपुर थाना क्षेत्र के काफियाबाद गांव में रविवार देर रात मतदान स्थल पर पूर्व प्रधान के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि मृतक का छोटा भाई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 27 Apr 2021 08:35 AM (IST)Updated: Tue, 27 Apr 2021 08:35 AM (IST)
Assassination in Moradabad : राजनीतिक वर्चस्व में मतदान स्थल पर पूर्व प्रधान के भाई की गोली मारकर हत्या
ताबड़तोड़ फायरिंग में मृतक का भाई गोली लगने से गंभीर।

मुरादाबाद, जेएनएन। भोजपुर थाना क्षेत्र के काफियाबाद गांव में मतदान स्थल पर पूर्व प्रधान के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि मृतक का छोटा भाई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हत्या का आरोप काफियाबाद गांव के निवर्तमान प्रधान व उसके समर्थकों पर है। पुलिस ने अरोपित प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच काफियाबाद में मतदान कराया गया। भोजपुर थाना क्षेत्र के काफियाबाद गांव में रविवार शाम पोलिंग पार्टी पहुंच गई। काफियाबाद जूनियर हाईस्कूल को मतदान स्थल बनाया गया था। रात करीब साढ़े 11 बजे प्रधान पद का प्रत्याशी आशीष सिंह मतदान स्थल पर पहुंचा। उसके साथ गांव के ही सोनू उर्फ सुरेंद्र व मोनू उर्फ मुनिराज के अलावा वेदपाल सिंह भी थे। मतदान स्थल पर खड़े होकर आशीष सिंह गाली गलौज करने लगा। तब उदयपाल सिंह व उनके भाई मित्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों भाइयों ने आशीष सिंह को गाली देने से रोकने का प्रयास किया। इससे उग्र आशीष व उसके साथियों ने दोनों भाइयों पर तमंचे से फायर झोंक दिया। सीने में गोली लगने से उदयपाल सिंह जमीन पर गिर पड़े। जबकि, मित्रपाल को पीठ पर गोली लगी। गोलियों की आवाज सुनते ही गांव में अफरातफरी मच गई। उधर मतदान कर्मियों ने खुद को स्कूल में कैद कर लिया। मौके पर पहुंचे उदयपाल सिंह के पुत्र रोहित सिंह व भाई सोमपाल सिंह पर हमलावरों ने फायर झोंक दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली से घायल सगे भाइयों को हरिद्वार रोड स्थित कॉसमास अस्पताल ले जाया गया। यहां उदयपाल सिंह को देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मित्रपाल सिंह का उपचार अभी जारी है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी ग्रामीण विद्या सागर मिश्र व एएसपी अनिल यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने भोजपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह को हत्यारोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें अविलंब गिरफ्तार करने का आदेश दिया। रोहित सिंह की तहरीर पर निवर्तमान प्रधान आशीष सिंह व उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या व हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि आशीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.