Move to Jagran APP

Coronavirus : रामपुर में एक ही दिन में मिले सात कोरोना पॉजिटिव, अमरोहा में भी एक संक्रमित Rampur News

रामपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई| मरीज के संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी है| इसके अलावा छह अन्य युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 15 May 2020 01:23 PM (IST)Updated: Fri, 15 May 2020 05:47 PM (IST)
Coronavirus  : रामपुर में एक ही दिन में मिले सात कोरोना पॉजिटिव, अमरोहा में भी एक संक्रमित  Rampur News
Coronavirus : रामपुर में एक ही दिन में मिले सात कोरोना पॉजिटिव, अमरोहा में भी एक संक्रमित Rampur News

रामपुर, जेएनएन। रामपुर जिले में एक और कोरोना वायरस मरीज की पुष्टि हुई है| स्वास्थ्य महकमे ने संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी है| इसके अलावा छह अन्य युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

loksabha election banner

जिले में अहमदाबाद से लौटा एक और मजदूर कोरोना संक्रमित मिला है। वह ट्रक चलाता था। 15 दिन पहले घर लौटा था। कुछ दिन घर में ही रहा था। बाद में उसे जौहर यूनिवर्सिटी में बने अस्पताल में क्वारंटाइन कर दिया गया। नौ मई को उसका सेंपल जांच के लिए भेजा गया था। उसकी जांच रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके गांव पहुंच गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भी गांव की सीमाओं को सील करा दिया है। गांव को हॉट स्पॉट घोषित किया जाएगा। अहमदाबाद से जिले में एक हजार से अधिक प्रवासी मजदूर लौटे हैं। इनमें केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलसाना, शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चमरौआ और सिविल लाइंस क्षेत्र के पहाड़ी गेट आसरा कालोनी में पांच लोग पहले ही संक्रमित पाए जा चुके हैं। ये पांचों भी अहमदाबाद से लौटे थे। अब फिर अहमदाबाद से लौटे व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि 65 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि शहजादनगर थाना क्षेत्र के दुर्गनगला गांव के व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। उसके गांव में टीम भेज दी है। उसके परिवार के लोगों की जांच की जा रही है। उन्हें क्वारंटाइन के लिए जौहर अस्पताल लाया जाएगा।

मुरादाबाद के कुंदरकी में सभी रिपोर्ट निगेटिव

चार दिन पूर्व हुए 10 लोगों के कोरोना टेस्ट में कोई भी व्यक्ति के सैंपल में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए है। सभी लोग स्वस्थ हैं। इसके साथ ही इलाके केे लोगों ने भी राहत की सांंस ली है। 

मुंबई से लौटा ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव

अमरोहा : पांच दिन पूर्व मुंबई से लौटे देहात थानाक्षेत्र के ग्रामीण को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अमरोहा पहुंचने पर जांच में खांसी मिलने पर स्वास्थ्य महकमे ने उसे जिला अस्पताल में आइसोलेट करा दिया था। इसके साथ ही जांच के लिए उसका सैंपल भेजा गया था। शुक्रवार को मिली जांच रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद एहतियातन गांव को सील कर दिया गया है। इस तरह अमरोहा में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 33 हो गई है। इनमें से एक महिला की मौत हो चुकी है, जबकि 25 मरीज ठीक हो चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.