Move to Jagran APP

अमरोहा-हसनपुर मार्ग अब होगा चेतन चौहान मार्ग, उप मुख्यमंत्री ने की घोषणा

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की घोषणा। इस मामले में जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौधरी ने अमरोहा-हसनपुर मार्ग का नामकरण स्व. चेतन चौहान के नाम पर करने का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा था। अब इस मुहर लगा दी गई है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 09:05 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 09:05 PM (IST)
अमरोहा-हसनपुर मार्ग अब होगा चेतन चौहान मार्ग, उप मुख्यमंत्री ने की घोषणा
अमरोहा-हसनपुर मार्ग अब होगा चेतन चौहान मार्ग। इसकी घोषणा कर दी गई है।

अमरोहा। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे दिवंगत चेतन चौहान के नाम अमरोहा-हसनपुर मार्ग का नामकरण किया गया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को इसकी घोषणा की है। मालूम हो कि प्रदेश सरकार में होमगार्ड मंत्री रहे दिवंगत चेतन चौहान का बीती 16 अगस्त को गुरुग्राम को अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। वह अमरोहा की नौगावां सादात विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे।

loksabha election banner

दिग्गज क्रिकेटर रहे स्व. चेतन चौहान के नाम पर सड़क का नामकरण कराने के लिए भाजपा जिला इकाई ने भी प्रस्ताव तैयार किया था। जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौधरी ने अमरोहा-हसनपुर मार्ग का नामकरण स्व. चेतन चौहान के नाम पर करने का प्रस्वात बनाकर सरकार को भेजा था। उस पर उप मुख्यमंत्री के‌शव प्रसाद मौर्य ने मोहर लगा दी है। सोमवार को उन्होंने इस मार्ग का नामकरण चेतन चौहान मार्ग के रूप में कर दिया है। इस बारे में जिलाध्यक्ष ने बताया कि उप मुख्यमंत्री ने स्व. चेतन चौहान के नाम पर अमरोहा-हसनपुर मार्ग का नामकरण करने की घोषणा कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.