Move to Jagran APP

द‍िल्‍ली, मेरठ में कोरोना संक्रम‍ितों की संख्‍या बढ़ने के बाद मुरादाबाद में भी अलर्ट, बाहर से आने वाले लोगों की न‍िगरानी

जिले में फिर तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से इस माह का आंकड़ा 24 पर पहुंच गया है। तीन लोगों को होम आइसाेलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली मेरठ से आने वाले यात्रियों पर निगाह रखी जा रही है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 13 Mar 2021 05:05 PM (IST)Updated: Sat, 13 Mar 2021 05:05 PM (IST)
द‍िल्‍ली, मेरठ में कोरोना संक्रम‍ितों की संख्‍या बढ़ने के बाद मुरादाबाद में भी अलर्ट, बाहर से आने वाले लोगों की न‍िगरानी
शारीरिक दूरी के पालन के साथ ही मास्क जरूर लगाएं।

मुरादाबाद, जेएनएन। दिल्ली, मेरठ में बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या से मुरादाबाद भी कांपने लगा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्थाओं पर फोकस शुरू कर दिया है। लक्षण वाले मरीजों को अस्पतालों में भर्ती करने की व्यवस्था बना ली गई है। वहीं बिना लक्षण वाले 24 मरीजों को होम आइसोलेट किया जा चुका है। इसके साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि शारीरिक दूरी के पालन के साथ ही मास्क जरूर लगाएं।

loksabha election banner

जिले में फिर तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से इस माह का आंकड़ा 24 पर पहुंच गया है। तीनों में कोई लक्षण नहीं मिलने की वजह से होम आइसाेलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली, मेरठ से आने वाले यात्रियों पर निगाह रखी जा रही है। इससे जांच में अगर पुष्टि होती है और लक्षण मिलते हैं तो इसके लिए महिला अस्पताल की नई बिल्डिंग और टीएमयू में मरीजों का उपचार किया जाएगा। अभी कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। जिले में अब तक कोरोनों संक्रमितों की संख्या 11, 924 हो गई। स्वास्थ्य वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स और अब बुजुर्गों को टीका लगाया जा रहा है। टीका लगने के बाद भी ये न समझें कि आपको कुछ नहीं होने वाला। पहले की ही तरह पूरी सावधानी बरतनी होगी। शारीरिक दूरी के नियम का कड़ाई से पालन करेंं।

माह,                 नमूने,            संक्रमित

मार्च2020,         34,                01,

अप्रैल 2020,       1675,            115,

मई 2020,            5600,           145,

जून 2020,             7571,           272,

जुलाई 2020,           34265,         1600,

अगस्त  2020,         64889,         3291,

सितंबर 2020,           88064,        3398,

अक्टूबर 2020,          100634,       1827,

नवंबर 2020,             93555,           551,

दिसंबर 2020,            35617,          208,

जनवरी 2021,             22800,         153,

फरवरी 2021,              23678,         186,

मार्च 2021, 20,580, 23

कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ना चिंता का विषय है। हमारे पास मरीजों को भर्ती करने की पूरी व्यवस्था है। लोगों से अपील है कि बीमार बुजुर्गों का टीकाकरण जरूर कराएं।

डॉ. एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

दिल्ली, मेरठ में संक्रमित बढ़ रहे हैं। आपके क्षेत्र में बाहर से कोई मेहमान या परिवार का सदस्य आता है तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को जरूर दें। इसकी रोकथाम के लिए सहयोग दें।

डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी, जिला सर्विलांस अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.