पति की मौत के बाद महिला के करीब आया निर्यातक, कहा-मैं हूं चिंता न करें, फिर दुष्कर्म कर बना लिया वीडियो
Misdeed on pretext of marriage पीड़ित महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि आरोपित निर्यातक मझोला क्षेत्र का निवासी है। वह उसके पति का पार्टनर रहा है। महिला का आरोप है कि आरोपित निर्यातक उसके पति को शराब पिलाता था।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Misdeed on pretext of marriage : मझोला थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने निर्यातक पर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोपित निर्यातक महिला के पति का पार्टनर है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय को शिकायत पत्र देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि आरोपित निर्यातक मझोला क्षेत्र का निवासी है। वह उसके पति का पार्टनर रहा है। महिला का आरोप है कि आरोपित निर्यातक उसके पति को शराब पिलाता था। उसने शराब में कुछ मिलाकर पति को पिला दिया था। इससे पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद निर्यातक ने महिला से कहा कि चिंता न करेंं, मैं हूं। महिला का कहना है कि आरोपित ने उसे निकाह करने का झांसा दिया। इससे वह बहकावे में आ गई। इसके बाद एक दिन आरोपित ने तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। आरोपित ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 17 जनवरी, 29 जनवरी और एक मार्च को शहर के एक होटल में महिला को बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके अलावा आरोपित ने महिला के लाखों रुपये भी लिए हैं। महिला का आरोप है कि आरोपित निर्यातक ने उसके पति के भी लाखों रुपये लिए हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने मझोला थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें :-
व्यक्तित्व व सेवा के बल पर सांसद-विधायक नहीं बनते, इसलिए लूटते हैं : शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती