Move to Jagran APP

अपर निदेशक ने किया गजरौला सीएचसी का औचक निरीक्षण, स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं की ली जानकारी

स्वास्थ्य विभाग एवं परिवार कल्याण के अपर निदेशक सत्य सिंह ने औद्योगिक नगरी के सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने मरीजों को दी जाने वाली स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं की जानकारी ली। वह करीब आधे घंटे तक अस्‍पताल में रहे।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 01:20 PM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 01:20 PM (IST)
अपर निदेशक ने किया गजरौला सीएचसी का औचक निरीक्षण, स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं की ली जानकारी
आधे घंटे तक किया निरीक्षण, मरीजों से भी की जानकारी।

अमरोहा, जेएनएन। मुरादाबाद मंडल के स्वास्थ्य विभाग एवं परिवार कल्याण के अपर निदेशक सत्य सिंह ने औद्योगिक नगरी के सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। आधे घंटे तक उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की नब्ज टटोलते हुए व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की। इस दौरान सीएचसी के स्टाफ के होश उड़ गए।

loksabha election banner

मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे नोएडा से मुरादाबाद जाते समय अपर निदेशक गजरौला के सरकारी अस्पताल पहुंच गए। अचानक से पहुंचे अपर निदेशक को देखकर सीएचसी के स्टाफ के होश उड़ गए। उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, शौचालय, दवा वितरण के साथ-साथ पर्ची बनाने के विंडो का जायजा लिया। वही स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के बारे में भी जानकारी की। वहीं उन्होंने अस्पताल में पहुंचे मरीजों से भी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूछताछ की। करीब आधे घंटे तक निरीक्षण के बाद वह संतुष्टि जाहिर करते हुए निकल गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह ने बताया कि अपर निदेशक द्वारा अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया है। लेकिन, निरीक्षण में सब कुछ सामान्य स्थिति मिलने पर संतुष्टि जाहिर की है।

रजिस्टर चेक करते तो कई कर्मी मिलते नदारद

अपर निदेशक सत्य सिंह ने करीब आधे घंटे तक अस्पताल का निरीक्षण। लेकिन, उन्होंने अस्पताल के स्टाफ का उपस्थिति रजिस्टर चेक नहीं किया। शायद वह रजिस्टर चेक करते तो कई कर्मचारी उन्हें नदारद मिलते। क्योंकि जिस समय गया अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उस समय अस्पताल में कई कर्मचारी मौजूद नहीं थे। निरीक्षण के बाद नदारद रहने वाले कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.