Accident in Sambhal : निर्माण के दौरान गिर गई दीवार, मलबे में दबकर तीन मजदूरों की मौत
म्भल के नखासा थाना क्षेत्र में मोहल्ला तुर्तीपुर में एक खाली प्लाट पर निर्माण कार्य चल रहा था। बुधवार की सुबह भी वहां मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इसी बीच अचानक निर्माणाधीन दीवार भरभरा कर गिर गई जिसमें तीन मजदूर उसके नीचे दब गए।
मुरादाबाद, जेएनएन। सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र में मोहल्ला तुर्तीपुर में एक खाली प्लाट पर निर्माण कार्य चल रहा था। बुधवार की सुबह भी वहां मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इसी बीच अचानक निर्माणाधीन दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसमें तीन मजदूर उसके नीचे दब गए। दीवार गिरने से मौके पर खलबली मच गई। आसपास के लोगों के साथ ही अन्य मजदूरों ने दीवार के मलबे को हटाकर घायल मजदूरों को बाहर निकाला। थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस वहां पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। हादसे में दो की मौत हो गई। इसके कुछ देर बाद तीसरे मजदूर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
तुर्तीपुर में भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। दीवार का निर्माण कराया जा रहा था। नईम पुत्र लईक, फाजिल पुत्र इलियास और रिजवान पुत्र फुरकान निवासी कबीर की सराय थाना कोतवाली काम में जुटे थे। इस बीच अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। तीनों मजदूर मलबे में दब गए। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। लोग बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। थोड़ी देर में एंबुलेंस भी पहुंच गई। मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया। नईम पुत्र लईक और फाजिल पुत्र इलियास को को चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे घायल रिजवान पुत्र फुरकान की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर सीओ अरुण कुमार सिंह व एसडीएम दीपेंद्र यादव की मौके पर पहुंच गए। जिला अस्पताल में भीड़ जुटने की जानकारी मिलने पर एएसपी आलोक कुमार जयसवाल कोतवाली व हयातनगर थाना पुलिस के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
हादसे में दो मजदूरों की मौत के बाद परिवार पर विपदा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक हर जगह परिवार के लोगों की चीत्कार गूंज रही है।