मुरादाबाद के पाकबड़ा में हादसा, करंट से मजदूर की मौत, परिवार के लोग बदहवास
Accident in Pakbada हाईवे के चौड़ीकरण में लगे एक मजदूर की मौत खंभे में करंट उतरने से हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव मोर्चरी हाउस भेज दिया। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मुरादाबाद, जेएनएन। हाईवे के चौड़ीकरण में लगे एक मजदूर की मौत खंभे में करंट उतरने से हो गई। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अमरोहा जिले के नौगावां सादात के गांव अकबरपुर पट्टी निवासी 40 वर्षीय महेंद्र पुत्र लल्लू दिल्ली रोड पर हाईवे चौड़ीकरण के कार्य में लगा था। महेंद्र हाईवे के अंडर में काम कर रहा था। लंच के बाद महेंद्र और अन्य मजदूर काम पर लग गए। महेंद्र सिंह जहां काम कर रहा था। वहां पर बिजली का पोल भी था। महेंद्र जैसे ही काम करते पोल के पास पहुंचा। तभी पोल में करंट उतर आया। झटका लगते ही महेंद्र दूर जाकर गिरा। काम कर रहे दूसरे मजदूर दौड़कर मौके पर पहुंचे। महेंद्र सिंह को निजी अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने महेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। देर शाम परिजन मौके पर पहुंचे। परिज़नों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें :-
Moradabad Coronavirus News : जिले में डीएम समेत 113 कोरोना संक्रमित, संक्रमण से एक महिला की मौत