Move to Jagran APP

Accident in Amroha : ईंट लदे घोड़े- तांगे में घुसी कार, तीन लोग घायल

Accident in Amroha हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घोड़ा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 06:12 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 06:12 PM (IST)
Accident in Amroha : ईंट लदे घोड़े- तांगे में घुसी कार, तीन लोग घायल
ईंट लदे घोड़े- तांगे में घुस गई कार। तीन लोग घायल।

अमरोहा। गजरौला के मंडी धनौरा मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ईंंट लदे घोड़े तांगे में घुस गई। हादसे में घोड़ा तांगा चालक सहित कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वही घोड़ा भी घायल हो गया।

loksabha election banner

गांव बिजौरा निवासी अजय कुमार मंडी धनौरा मार्ग पर स्थित भट्ठे से घोड़ा-तांगे में ईंट लादकर ले जा रहा था। जैसे ही कुमराला पुलिस चौकी के पास पहुंंचा तो पीछे से आई एक कार अनियंत्रित होकर घोडे-तांगे में घुस गई। हादसे में कार सवार बछरायूं निवासी कासिम व डबलेश के साथ घोड़े-तांगा चालक अजय भी घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घोड़ा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। क्षतिग्रस्त वाहन पुलिस के कब्जे में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.